फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP LEADER YASHWANT SINHA MET HURRIYAT LEADERS IN SRINAGAR

घाटी के हालात सुधारने की कोशिश में हुर्रियत नेताओं से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा

Tue, 25 Oct 2016 02:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 25 Oct 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
BJP LEADER YASHWANT SINHA MET HURRIYAT LEADERS IN SRINAGAR
यशवंत सिन्हा

कश्मीर घाटी में कई दिनों से चल रहे तनाव को खत्म करने की कोशिशों में आज दिल्ली से आए एक प्रतिनिधिमंडल नें हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में आए इस 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने घाटी के हालातों को सुधारने की कोशिश में आज हुर्रियत कांफ्रेस (जी) के नेता सैय्यद अली शाह गिलानी से श्रीनगर में मुलाकात की । 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में दिल्ली से आए इस प्रतिनिधिमंडल ने गिलानी से हैदरपोरा इलाके में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। श्रीनगर पहुंचते ही ये प्रतिनिधिमंडल सीधे गिलानी के घर पर पहुंचा जहां गिलानी को पहले से ही पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है।  जानकारी के मुताबिक अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर कश्मीर पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल के लोग कश्मीर के लोगों और केंद्र सरकार के बीच बंद संवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत समेत कई अन्य संगठनों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक गिलानी से मिलने के बाद ये प्रतिनिधिमंडल आवामी एक्शन कमिटी के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक से भी मुलाकात करने जा सकता है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले थे हुर्रियत नेता

BJP LEADER YASHWANT SINHA MET HURRIYAT LEADERS IN SRINAGAR
राजनाथ सिंह की अगुवाई में आया था डेलीगेशन - फोटो : File Photo

यशवंत सिन्हा की अगुवाई में दिल्ली से आए इस 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री जयराम रमेश, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह और सेंटर फार डायलाग एंड रिकंसिलिएशन सुशोभा शामिल हैं। इस दौरान इस दल के सदस्य घाटी की स्थिति का आकलन करने के साथ ही हुर्रियत नेताओं अथवा विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे। 

सुबह सैय्यद अली शाह गिलानी से मुलाकात के बाद इस डेलीगेशन ने मीरवाइज उमर फारूक से भी मुलाकात की है। खास बात ये है कि जिन नेताओं से ये प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करने जा रहा है उन सभी ने 4 सितंबर को दिल्ली से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में कश्मीर आए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed