फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Banks are not getting two and a half lack for marriage

शादी के लिए बैंकों से नहीं मिल रहे ढाई लाख

Sun, 20 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Banks are not getting two and a half lack for marriage
currency

सरकारी घोषणा के बावजूद शादी समारोह के लिए बैंकों से ढाई लाख रुपये नहीं मिल रहे हैं। लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बैंक अधिकारी अभी तक कोई गाइड लाइन नहीं आने की बात कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद से सरकार द्वारा आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए आए दिन नई-नई घोषणाएं की जा रही हैं। पर सरकार की घोषणाओं का लाभ आम आदमी को नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने घोषणा की गई थी कि जिनके घरों में शादी समारोह है, वे बैंक से ढाई लाख तक की राशि निकलवा सकते हैं, पर शनिवार को जब लोग बैंकों में पहुंचे तो बैंक प्रशासन ने ढाई लाख रुपये देने से साफ मना कर दिया। तनाल निवासी सूरमचंद ने कहा कि उनकी बेटी की शादी है।
विज्ञापन


उनके खाते में रुपये भी हैं, पर वह निकलवा नहीं सकते। शादी समारोह के नाम पर ढाई लाख रुपये की निकासी संभव होने की घोषणा से खुशी हुई थी, पर बैंक पहुंचने पर उम्मीदों पर फिर से पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे लेने बैंक पहुंचे लैड़ निवासी विष्णु दास ने कहा कि हो सकता है कि सरकार के इस फैसले से कोई चमत्कार हो जाए, पर उनको इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह गांव के रहने वाले हैं। शादी का सामान लेने के लिए उधमपुर शहर आना पड़ता है। पहचान नहीं होने के कारण कोई उधार तक नहीं दे रहा। ढाई लाख की घोषणा सुनकर वह बैंक पहुंचे थे, पर यहां ढाई लाख के बदले निराशा हाथ लगी।


इस बारे में प्रमुख बैंक जम्मू-कश्मीर बैंक और पीएनबी के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा जरूर की है, लेकिन अभी तक हमारे पास इस संदर्भ में कोई गाइड लाइन नहीं मिली है। इसके चलते अभी शादी वाले परिवार को ढाई लाख रुपये निकासी करने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed