{"_id":"64b7f8026a1eadac4409fb33","slug":"bahraich-news-entry-will-be-given-from-nepal-only-after-checking-aadhaar-and-citizenship-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : आधार व नागरिकता की जांच के बाद ही नेपाल से मिलेगा प्रवेश, सीमा हैदर प्रकरण के बाद बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : आधार व नागरिकता की जांच के बाद ही नेपाल से मिलेगा प्रवेश, सीमा हैदर प्रकरण के बाद बढ़ाई चौकसी
Wed, 19 Jul 2023 08:54 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jul 2023 08:54 PM IST
सार
सीमा पर तैनात एसएसबी 42वीं वाहिनी के उप कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि भारतीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी के जिम्मे है। इसको लेकर बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने हर आने-जाने वाले नागरिकों की सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल बार्डर पर रुपईडीहा में आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने के बाद अब सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार से जो इनपुट मिले हैं, उसके मुताबिक बॉर्डर से कुछ अपराधी प्रवृत्ति या फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसएआई से जुड़े लोगों का आवागमन बढ़ रहा है। ऐसे में अब नेपाल आने व जाने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड व दूसरे देश के लोगों को आवागमन के समय नागरिकता प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके बाद ही आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बुधवार को जवानों ने सीमा पर लोगों की सघन चेकिंग की। सीमा पर तैनात एसएसबी 42वीं वाहिनी के उप कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि भारतीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी के जिम्मे है। इसको लेकर बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने हर आने-जाने वाले नागरिकों की सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बहराइच जिले के रूपईडीहा बॉर्डर की खुली सीमा से नेपाल के लोग भारत में आसानी से प्रवेश करते हैं। उप कमांडेंट ने बताया कि रात में 10 बजे के बाद सीमा पर आवागमन बंद कर दिया जाता है। सुबह छह बजे के बाद ही आवागमन शुरू होता है। रात भर आवागमन बंद रहता है। सुरक्षा के लिहाज से जरूरत के इंतजाम अपनाए जाते हैं। डॉग स्क्वायड, सीसीटीवी कैमरे भी सुरक्षा के लिहाज से उपयोगी साबित हो रहे हैं। उप कमांडेंट ने बताया कि पाकिस्तानी सीमा हैदर के भारत में नेपाल के रास्ते प्रवेश करने के बाद से सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब आधार कार्ड और नागरिकता की जांच के बाद ही लोगों को आवागमन करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन