{"_id":"5bbf1c81867a5528335b4083","slug":"bagh-express-derailed-in-gorakhpur-no-casualty-reported-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पटरी से उतरी बाघ एक्सप्रेस, रेल यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पटरी से उतरी बाघ एक्सप्रेस, रेल यातायात बाधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
काठगोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13020) गोरखपुर के डोमिनगढ़ स्टेशन पर पटरी से उतर गई। इस वजह से डोमिनगढ़ से जगतबेला के बीच डाउन लाइन बाधित हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे बाघ एक्सप्रेस डोमिनगढ़ स्टेशन पास कर रही थी तभी यार्ड में इंजन से पीछे वाले एसएलआर कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। अन्य बोगियां पटरी पर ही हैं। सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। मौके पर रेल अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए है। कोच को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू हो गया है।
विज्ञापन