{"_id":"6910c3605fe1db4641040b30","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-2025-held-in-hathras-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025: हाथरस में हुआ एग्जाम, दिखा विद्यार्थियों का जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025: हाथरस में हुआ एग्जाम, दिखा विद्यार्थियों का जबरदस्त उत्साह
Sun, 09 Nov 2025 10:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:08 PM IST
सार
परीक्षा में कक्षा नौंवी के 91 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 39 उपस्थित रहे। कक्षा 10 के 103 में से 57 उपस्थित रहे। कक्षा-11 के 182 में से 92 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कक्षा-12 के 67 परीक्षार्थियों में से 32 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 49.66 फीसदी रही।
विज्ञापन
दून पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 9 नवंबर को आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें नौवीं से 12वीं तक के 220 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। सुबह होते ही निर्धारित समय से पूर्व परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर एकत्रित होने लगे। निर्धारित समय पर प्रवेश पत्र देखकर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में कक्षा नौंवी के 91 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 39 उपस्थित रहे। कक्षा 10 के 103 में से 57 उपस्थित रहे। कक्षा-11 के 182 में से 92 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कक्षा-12 के 67 परीक्षार्थियों में से 32 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 49.66 फीसदी रही।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी है। इस परीक्षा में चयनित होने वाले परीक्षार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने से आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उत्साह बढ़ेगा। इस दौरान नैतिक राठौर, अमित चौहान, नीलम रावत, रोहित पूनियां, अमन रघुवंशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
यह बोले परीक्षार्थी
मेरी परीक्षा अच्छी हुई है। थोड़े से रीजनिंग के सवाल कठिन थे। यदि मुझे यह छात्रवृत्ति मिलती है तो मेरे लिए यह प्रसन्नता की बात होगी। - महक वार्ष्णेय, रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाथरस।
गणित के कुछ सवालों के जवाब देने में मुझे थोड़ी सी कठिनाई का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी हुई है। मुझे भरोसा है कि इस परीक्षा में मेरा चयन हो जाएगा। -अंजलि यादव, श्री आरके यादव इंटर कॉलेज, अगसौली।
मेरा प्रश्न पत्र अच्छा हुआ है। मुझे विश्वास है कि मैं इस परीक्षा में पास हो जाऊंगी। यदि छात्रवृत्ति के लिए कटऑफ को क्रॉस करती हूं तो मेरा मनोबल और बढ़ जाएगा।-निव्या, श्री आरएस इंटर कॉलेज, महौ।
मेरी परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। थोड़ा अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करने में दिक्कत महसूस हुई। मुझे लगता है कि मेरा छात्रवृत्ति के लिए चयन हो जाएगा। - दीपक कुमार, जेपीजीडी इंटर कॉलेज, चंदपा।