{"_id":"66a31b814e4de78c09012c20","slug":"amar-ujala-exclusive-cancer-treatment-in-bhu-hospital-become-expensive-2024-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव: BHU अस्पलात में कैंसर का इलाज हुआ महंगा, कीमोथेरेपी के लिए देने होंगे 500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव: BHU अस्पलात में कैंसर का इलाज हुआ महंगा, कीमोथेरेपी के लिए देने होंगे 500 रुपये
Fri, 26 Jul 2024 09:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 09:14 AM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में कीमोथेरेपी के साथ अन्य जांच के दाम भी महंगे हो गए हैं। कुछ जांच ऐसे हैं, जिनकी फीस नहीं लगती थी लेकिन उन पर चार्ज लगेगा। साथ ही ओपीडी की टाइमिंग भी बदल दी गई है। इस कारण मरीजों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में कैंसर का इलाज महंगा हो गया है। पहले कीमोथेरेपी फ्री में हो जाती थी, लेकिन अब इसके लिए 500 रुपये देने होंगे। अस्पताल प्रशासन ने सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में 6 तरह की जांच की फीस बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इनमें 5 जांच ऐसी हैं, जिसमें पहले मरीजों की कोई फीस नहीं लगती थी। अब 350 से लेकर 2000 तक रुपये लगेंगे। यह स्थिति तब है, जब केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि कैंसर का इलाज सस्ता किया जाए।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल की चौथी मंजिल पर कीमोथेरेपी दी जाती हैं। यहां एक हॉल में दस बेड रखे गए हैं। बृहस्पतिवार को कुछ मरीज जब कीमोथेरेपी कराने पहुंचे तो पता चला कि इसके लिए फीस जमा होगी। इसका आदेश भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने 500 रुपये दिए, इसके बाद कीमो करवाया। हालांकि फीस बढ़ने की कोई जानकारी देने के लिए पंजीकरण काउंटर और ओपीडी में भी काेई नोटिस नहीं चस्पा किया गया है।