‘गब्बर-इज बैक’ में कर चुके धमाकेदार रोल, अब 'होटल मिलन' में कानपुरिया दबंग बनेंगे जयदीप
‘कमांडो’ का खतरनाक अमृत कंवल हो या ‘गब्बर-इज बैक’ का सीबीआई ऑफिसर याद आता है जयदीप अहलावत
धमाकेदार एक्शन से भरपूर बॉलीवुड फिल्म ‘कमांडो’ का खतरनाक अमृत कंवल हो या ‘गब्बर-इज बैक’ का सीबीआई ऑफिसर कुलदीप पाहवा ये किरदार लोगों के जेहन से शायद ही कभी उतरेंगे। ये सभी कैरेक्टर रोल्स करने वाले बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत इन दिनों कानपुर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आई शाहरुख खान की फिल्म रईस में भी जयदीप ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के शाहिद (मनोज बाजपेई- सरदार खान के पिता) के रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दिला दी। जयदीप ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में साझा किए अपने अनुभव....
मेरठिया गैगस्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए आ चुके कानपुर
जयदीप का कानपुर शहर से पुराना नाता रहा है। इससे पहले वह कई बार यहां आ चुके हैं। इसी शहर से उनके कई जिगरी दोस्त रहे हैं। दो साल पहले जब मेरठिया गैगस्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए वह शहर आये थे तो उन्होंने यहां की तमाम लोकेशन अपने कैमरे कैमरे से शूट की थीं। कैमरे में कानपुर शहर बहुत अच्छा लगता है। पहली बार बड़े पर्दे पर कानपुर शहर एक अलग ही अंदाज में दिखने वाला है। जयदीप ने बताया कि वह सेना में अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया। स्टेज से लेकर थियेटर तक में उन्होंने हर किरदार निभाया।
थियेटर, स्टेज से लेकर कई नाटकों में किया काम
जयदीप के माता-पिता दोनों टीचर रहे हैं। मां ने क्लास सिक्स के बाद जयदीप को स्पोर्ट्स में डाल दिया था। इसलिए जयदीप को गेम्स अच्छा लगता था। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह बचपन में सिर्फ चार घंटे सोते थे। मेरे माता पिता खुले विचारों वाले हैं, इसलिए उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की इजाजत दे दी।
ये हैं जयदीप अहलावत की फिल्में
जयदीप अहलावत की फिल्में
2010 में फिल्म 'आक्रोश' से शुरुआत की। खट्टा मीठा, रॉकस्टार, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, गैंग्स ऑफ वासेपुर, मेरठिया गैंगस्टर, विश्वरूपम-2 (अभी बन रही), आत्मा, चिट्टागॉन्ग, आक्रोश