फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   476 candidate filed nomination for himachal assembly election 2017

हिमाचल के सियासी समर में उतरे इतने योद्धा, अंतिम दिन ये नेता चुनावी मैदान में उतरे

Tue, 24 Oct 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Oct 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
476 candidate filed nomination for himachal assembly election 2017

हिमाचल में विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्‍की करने के लिए व‌िभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा आजाद उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरकर ताल ठोक दी है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के समर में 476 प्रत्याशियों ने नामांकन भरकर ताल ठोक दी है। 

विज्ञापन


कुल 68 सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस, माकपा के अलावा बागियों और आजाद प्रत्याशियों ने भी पर्चे भरे हैं। सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन 275 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। मंगलवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद सियासी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही बागियों को मनाने के लिए दोनों प्रमुख दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि मंगलवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 अक्तूबर तक नाम वापसी और नौ नवंबर को मतदान होगा।

आखिरी दिन इन नेताओं ने भरा नामांकन

476 candidate filed nomination for himachal assembly election 2017

नामांकन के आखिरी दिन कई कद्दावर नेताओं ने पर्चे दाखिल किए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर की सुजानपुर सीट से नामांकन भरा। कैबिनेट मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा, विद्या स्टोक्स ने ठियोग, अनिल शर्मा ने मंडी सदर, विधायक जयराम ठाकुर ने सिराज, विधायक सुरेश भारद्वाज ने शिमला शहर,

कैबिनेट मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर ने मंडी सदर, सीपीएस रोहित ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई, आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सुजानपुर, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने हमीरपुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण से नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय के तौर पर कुल 275 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शनिवार तक 195 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed