फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20 thousand liters Seedar oil recovered at chaupal

जंगल में फिर पकड़ा बीस हजार लीटर सिडार ऑयल, बड़े गिरोह की आशंका

Mon, 29 Jan 2018 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल (शिमला)
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल (शिमला) Updated Mon, 29 Jan 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
20 thousand liters Seedar oil recovered at chaupal

चौपाल वन मंडल की सराहां रेंज में 20 हजार लीटर सिडार वुड ऑयल(देवदार का तेल) की बड़ी खेप पकड़ी गई है। चार दिन के भीतर जंगल में सिडार वुड ऑयल की दूसरी खेप पकड़े जाने से वन विभाग में हड़कंप है। बाजार में इस तेल की कीमत एक करोड़ के करीब बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सिलसिलेवार दो मामले सामने आने के बाद यहां बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। जिस पैमाने पर तेल की बरामदगी हुई है, उससे विभागीय मिलीभगत का भी अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग ने गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

 

ऐसे सामने आया पूरा मामला

20 thousand liters Seedar oil recovered at chaupal

जानकारी के अनुसार डीएफओ शिमला अमित शर्मा, डीएफओ चौपाल एमएस चंदेल की स्पेशल टीम ने करीब 22 कर्मचारियों के साथ सरांह रेंज में छापामारी की। डीएफओ ने बताया कि करीब एक दशक से सिडार वुड ऑयल निकालने पर प्रतिबंध है।

छापेमारी के दौरान 20 हजार लीटर तेज बरामद हुआ है। इससे साफ है कि यह काला कारोबार संगठित तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस थाना चौपाल में एफआईआर दर्ज की गई है। वन मंडलाधिकारी चौपाल एमएस चंदेल ने कहा कि वन माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन

सफेदपोशों से जुड़े हो सकते हैं तार

20 thousand liters Seedar oil recovered at chaupal

अंदेशा जताया जा रहा है कि यह एक संगठित गिरोह है जो लंबे समय से सक्रिय है। इतने बड़े पैमाने पर सिडार वुड ऑयल की खेप पकड़े जाने से जहां विभागीय मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई सफेदपोशों के भी इसमें संलिप्त होने का अंदेशा है। यही नहीं, दूसरे जंगलोें में भी तेल का काला खेल होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

वायरल वीडियो से उजागर हुआ मामला
सरांह जंगल में अवैध सिडार वुड ऑयल की तस्करी का मामला फॉरेस्ट गार्ड रवि शर्मा के सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से सामने आया था। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने रेंज आफिसर और डिप्टी रेंजर को हटाने के आदेश दिए थे। वन रक्षक का दावा है कि उसने 16 जनवरी को तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित  वन अधिकारी से मदद मांगी थी लेकिन संबंधित अधिकारी ने 23 जनवरी तक  मामले को दबा कर रखा। इसके वीडियो वायरल होने के बाद जब वन महकमा नींद से जागा तो अब बड़े पैमाने पर सिडार वुड ऑयल पकड़ा जा रहा है। 
 

विज्ञापन

सिडार वुड ऑयल के साथ दबोचा आरोपी

20 thousand liters Seedar oil recovered at chaupal

चौपाल वन मंडल की सरांह रैंज में शिलान जंगल में वन विभाग की स्पेशन टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान बुधवार शाम को करीब 200 लीटर सिडार वुड ऑयल बरामद किया। वन विभाग की टीम क्यारी बीट के शिलान जंगल में पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान रामानंद निवासी क्यारी को मौके पर ही सिडार वुड ऑयल निकालते हुए दबोचा। मौके से करीब 200 लीटर सिडार वुड ऑयल कब्जे में लिया। 


 गौर हो कि पिछले करीब एक दशक से सिडार वुड ऑयल निकालने पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी वन माफिया इस धंधे में जुटा है। वन विभाग भी माफिया पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। वन मंडलाधिकारी चौपाल एमएस चंदेल ने 200 लीटर सिडार वुड ऑयल बरामद करने की पुष्टि की है। कहा कि उनकी टीम लगातार छापामारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed