फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   woman gave birth to three children simultaneously in Ambikapur all three perfectly healthy

ये तो कमाल हो गया: महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म, सोनोग्राफी में दिखे थे दो; तीसरे ने सबको चौंकाया

Thu, 05 Jun 2025 04:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंंबिकापुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 04:50 PM IST
सार

प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों नवजातों की सुरक्षित डिलीवरी कराई। तीसरे बच्चे की जन्म पर न केवल परिजन बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं।

विज्ञापन
woman gave birth to three children simultaneously in Ambikapur all three perfectly healthy
परिजनों की गोद में तीनों नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम देवीगंज के रामनरेश सिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्नी सूरज मणि सिंह के एक साथ तीन बच्चे हुए हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। तीनों पूर्णता स्वस्थ हैं। पहले से सूरज मणि का छह साल का लड़का है। तीनों नवजात अंबिकापुर के एक निजी चिकित्सालय में हुए, जहां से सुरक्षित प्रसव के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन

                         

सोनोग्राफी में दिखे थे केवल बच्चे
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सूरज मणि सिंह का जब सोनोग्राफी किया गया था तो यह कंफर्म था की गर्भ में दो बच्चे हैं। लेकिन तीसरे की बच्चे की जानकारी पहले से किसी को नहीं थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के पैदा होने पर डॉक्टर भी हैरान
प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों नवजातों की सुरक्षित डिलीवरी कराई। तीसरे बच्चे की जन्म पर न केवल परिजन बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं। लड़के का वजन एक किलो 850 ग्राम, लड़की का क्रमशः वजन 1 किलो 450 ग्राम एवं 1 किलो 420 ग्राम है। जच्चा-बच्चा चारों पूर्णता स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed