फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vidhayakji kahin: MLA Vikas Upadhyay has faith in 'development', Chhattisgarh Election 2023

विधायक जी कहिन: विकास उपाध्याय को 'विकास' पर भरोसा, कहा- कांग्रेस ने साढ़े चार सालों तक बिना थके-रुके काम किया

Wed, 18 Oct 2023 07:00 AM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:00 AM IST
सार

Vidhayakji kahin: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश 'विधायक जी कहिन' कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत उन्हीं की जुबानी पेश करते हैं।

विज्ञापन
Vidhayakji kahin: MLA Vikas Upadhyay has faith in 'development', Chhattisgarh Election 2023
विकास उपाध्याय, कांग्रेस विधायक, रायपुर पश्चिम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Vidhayakji kahin, MLA Vikas Upadhyay interview: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘विधायक जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं। सियासी समीकरणों और उठापटक से अवगत कराते हैं। इस कड़ी में आज हम रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय के इंटरव्यू को उन्हीं की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सवाल: विधानसभा चुनाव में इस बार के मुद्दे क्या होंगे?
जवाब:
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद लोगों ने जो सपना देखा था। उन्हें वैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई। पांच सालों तक कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जनहित के मुद्दों पर काम किया है। बीजेपी 15 साल तक सत्ता में रही। इस दौरान कांग्रेस ने सड़क से सदन तक सभी मुद्दों को लेकर संघर्ष किया। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है , तब से सारी समस्याओं का हल और विकास कार्यों को कैसे करना उस पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने का काम किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों में सरकार बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विधायक जी कहिन: सत्यनारायण शर्मा बोले- 'भूपेश सरकार को रोकना किसी के बस की नहीं', 'शराबबंदी' राष्ट्रीय मुद्दा

सवाल: बीजेपी केंद्रीय योजनाओं की सफलता गिना रही है, ऐसे में कांग्रेस की रणनीति क्या होगी?
जवाब:
साढ़े चार साल तक बीजेपी इस प्रदेश से गायब थी। जब जनता को जनप्रतिनिधि की जरूरत थी, तो बीजेपी के नेता अपने घर में बैठकर पेपर लेकर आंदोलन कर रहे थे। जब कोरोना काल था तो किसी को राशन की आवश्यकता थी, किसी को मेडिकल की जरूरत थी, किसी को अस्पताल में एडमिट कराना था, किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई, तो उसके परिजन को शव की जरूरत थी। ऐसे में भाजपा नेता घर में दुबक कर बैठे थे। वो साढ़े चार साल तक घर से बाहर ही नहीं निकले। अब चुनाव को देखकर अपने आप को पेश कर रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनके पास राजनीति करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। सबसे पहले हिंदुस्तान में यदि लोगों को मकान का अधिकार दिया है, तो वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। सीएम भूपेश बघेल ने खुद घोषणा की है कि सरकार सर्वे कराएगी। केंद्र के पैसे की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में लोगों को घर बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे। 



यह भी पढ़ें: नेताजी कहिन: राजेश मूणत बोले- BJP ने दिया विकास का मॉडल; भूपेश राज में भ्रष्टाचार, आधे जेल में हैं,आधे बेल पर

सवाल: पहले किसानों की कर्जमाफी और अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी, क्या लगता है कांग्रेस का ये दांव मास्टरस्टोक साबित होगा?
जवाब:
हम इसे ना राजनीतिक चश्मे से देखते हैं और ना इसे कोई मास्टरस्टोक मानते हैं। ये जनहित का काम है। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश है। जब किसान आत्महत्या कर रहे थे, तब कर्जमाफी करना, राजीव गांधी न्याय योजना के तहत उन्हें पैसे देना और उनकी आर्थिक मदद की गई। इस पर राज्य सरकार ने काम किया है। किसानों को हजारों-करोड़ों रुपये दिया है। यह पैसा किसानों के घर में नहीं है। किसी ने ट्रैक्टर खरीदा, तो किसी ने मकान खरीदा। किसी ने बच्चे को पढ़ाया, तो किसी ने बेटे-बेटियों की शादी की। इस तरह से ये सारे पैसे बाजार में आ गए। कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं थी। रजिस्ट्री ऑफिस में पैर रखने की जगह नहीं रही, ऑटोमोबाइल्स में भी गाड़ियां 1 महीने से पहले से बुकिंग रही। पहले शहर की आबादी 15 लाख थी, अब 25 लाख हो गई है। कॉलोनियों में चले जाइए, कई घरों में तीन-चार कार मिलेंगी। ये कहां से आ गई? लंदन और अमेरिका से तो पैसा नहीं आया है। यही का पैसा है, सरकार ने इसका उपयोग अच्छे से किया है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेताओं का घर भरा है। जब वो चुनाव लड़े थे तब और चुनाव लड़ने के बाद अब उनके डिक्लेरेशन को देख लें। जमीन-आसमान का फर्क दिखेगा। 

यह भी पढ़ें : विधायक जी कहिन: कुलदीप जुनेजा ने खोला राज- CM भूपेश को क्यों पसंद कर रही जनता?, क्यों घबराई है छत्तीसगढ़ BJP


सवाल: कांग्रेस ने 75 प्लस का टारगेट रखा है, कैसे हासिल करेंगे?
जवाब:
कांग्रेस ने जनता पर विश्वास हासिल किया है। जनता के साथ रहकर काम किया है। इस आधार पर हम कह रहे हैं कि हमें फायदा मिलेगा। यहां व्यक्ति टिकता नहीं है। हम 15 साल तक सत्ता में नहीं रहे। इसे हमने स्वीकार किया है। साढ़े चार सालों में हमारे मुख्यमंत्री और मंत्री समेत सभी ने बिना रूके और बिना थके बेहतर काम किया है। इसका फायदा मिलेगा।




यह भी पढ़ें : नेताजी कहिन: 'छत्तीसगढ़ में लगते हैं 2 टैक्स, सेंट्रल BJP के कंट्रोल में CM भूपेश', अमित जोगी ने साधा निशाना

सवाल: बीजेपी लगातार विधायकों के आवास और कार्यालयों का घेराव की थी, क्या कहेंगे?
जवाब:
बीजेपी और उनके नेता अपना सर्वाइव कर रहे हैं। उनके जितने पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हैं, वह पार्टी में सर्वाइवल कर रहे हैं। अपने आप को बचाने में लगे हैं। साढ़े चार साल तक क्यों नहीं जागे? अब क्यों जगे हैं? उनके पास मुद्दे नहीं है, जो मुद्दे हैं वो सब बेबुनियादी हैं। जनता उन पर विश्वास नहीं कर रही। अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम लिए बगैर तंज कसते हुआ कि जिनके खिलाफ मैं चुनाव लड़ा था। 15 साल पहले उनका मकान कैसा था? अभी इतनी बड़ी कोठी कहां से बन गई? इतनी सारी गाड़ियां कहां से आ गईं? 6 महीने में मकान बनाया है। 6 महीने में कहां से मकान बन जाएगा? करोड़ों रुपए का मकान बना है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगाती है पर उनका हर नेता करप्शन में लिप्त है। इसलिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की आपस में नहीं बन रही है। मैं समझता हूं कि उन्हें पता चल चुका है कि अब उनकी जमीन यहां से खिसक गई है।

सवाल: प्रदेश में लगातार ईडी के छापे पड़े हैं। इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर सवाल खड़ा कर रही है, क्या कहेंगे?
जवाब:
केवल छत्तीसगढ़ नया प्रदेश नहीं है, जिन प्रदेशों में गैर भाजपा की सरकार है, वहां के नेताओं पर दबाव डाला जा रहा है। यह किसी से छिपा नहीं है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में क्या स्थिति है। जनता सब चीज को समझती है, उसे आप मूर्ख नहीं बना सकते। समय आएगा तब पता चल जाएगा। 



यह भी पढ़ें : विधायक जी कहिन: छत्तीसगढ़ की 90% जनता सरकार के कामकाज से नाराज, विकास के लिए फंड नहीं,बृजमोहन अग्रवाल का दावा

सवाल: मणिपुर हिंसा में पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नाम का भी जिक्र किया था, क्या कहेंगे?
जवाब:
मुझे बीजेपी के नेताओं पर हंसी आती है। वो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ना कर गलत बयानबाजी करते हैं। दूसरे प्रदेशों का उदाहरण दे रहे हैं, जहां ऐसा हुआ ही नहीं है। छत्तीसगढ़ को बदनाम करना चाह रहे हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बारे में बोलते हैं क्योंकि दोनों जगहों पर कांग्रेस की सरकार है। वहां की जनता ने बीजेपी को मुंह की दिखाई है। उन्हें सत्ता में आने नहीं दिया इसलिए बीजेपी छत्तीसगढ़ और राजस्थान की बुराई कर रही है। जिस प्रकार की घटना मणिपुर में हुई, उससे पूरा देश शर्मसार हुआ है। सिर शर्म से झुक गया है।

सवाल: भारतीय राजनीति में आप किसे अपना आदर्श या गुरु मानते हैं?
जवाब:
कांग्रेस की विचारधारा को समझना अपने आप में एक बड़ी सोच है। मैं कांग्रेस की विचारधारा को मानता हूं। कांग्रेस की विचारधारा इस देश की आजादी से जुड़ी है, देश की तरक्की और भाईचारे से जुड़ी है। सबको जोड़कर रखना कांग्रेस की विचारधारा है। इसी से हम सब लोग जुड़े हैं। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सबका अपना-अपना काम करने का तरीका है। उन लोगों ने इस देश के लिए बहुत काम किया है। हम एक छत के नीचे रहने वाले लोग हैं, यहां विवाद की स्थिति नहीं है। 




यह भी पढ़ें :  विधायक जी कहिन: 'छत्तीसगढ़ में साढ़े चार साल से लूट मची है', रमन बोले- 2023 का चुनाव कांग्रेस बनाम जनता होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed