फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vidhayakji kahin: MLA Satyanarayan said - 'It is not in anyone power to stop Bhupesh Sarkar'

विधायक जी कहिन: सत्यनारायण शर्मा बोले- 'भूपेश सरकार को रोकना किसी के बस की नहीं', 'शराबबंदी' राष्ट्रीय मुद्दा

Mon, 25 Sep 2023 09:00 AM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:00 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘विधायक जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं।

विज्ञापन
Vidhayakji kahin: MLA Satyanarayan said - 'It is not in anyone power to stop Bhupesh Sarkar'
सत्यनारायण शर्मा, विधायक, रायपुर ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘विधायक जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं। सियासी समीकरणों और उठापटक से अवगत कराते हैं। इस कड़ी में आज हम रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के साक्षात्कार को उन्हीं की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सवाल:  इस बार कांग्रेस के मुद्दे क्या होंगे?
जवाब: भूपेश बघेल की सरकार ने निरंतर विकास कार्य किया है। बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल में जो विकास की गति धीमी हो गई थी, उसे रफ्तार दी है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में गर्मी के दिनों में 600 टैंकर लगते थे। सीएम ने जल आवर्धन योजना के तहत 104 करोड़ की राशि की सौगात देकर घर-घर में नल लगाकर पानी की व्यवस्था की है। उन्होंने बहुत बड़ा भागीरथी का काम किया है। इसलिए मैं कह सकता हूं कि उन्होंने रुके हुए कामों को बहुत तेजी से बढ़ाया है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में बिरगांव कॉलेज के लिए 4 करोड़ की राशि देकर भवन बनवाया है। स्वामी आत्मानंद इग्लिश मीडियम स्कूल बिरगांव, गोगांव और कई क्षेत्रों में दिए हैं। विधानसभा क्षेत्र में कई काम कराए गए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आगे रही है और आगे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवाल: इस बार विधानसभा क्षेत्र में वादे क्या होंगे?
जवाब: शिक्षा और पेयजल आदि क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए काम किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश के लिए ऐसी नीति नहीं है। आध्यात्मिक क्षेत्र में कई काम किए हैं। सीएम भूपेश ने माता कौशल्या मंदिर से लेकर राम वनगमन पथ तक बनाकर उन्होंने एक इतिहास रच दिया है। हर क्षेत्र में कई काम कराए गए हैं। आदिवासी खुशहाल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर रामायण प्रतियोगिता कराई गई। बीएसयूपी सबसे ज्यादा मेरे निर्वाचन क्षेत्र में हैं। हमने गरीबों को गले लगाया है। उनके लिए कई काम कराए हैं। भूपेश बघेल सरकार गरीबों, जवानों और युवाओं के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। व्यापारी, किसान, मजदूर सभी खुश हैं। किसी भी क्षेत्र में उपेक्षा के भाव नहीं हैं। मिशन 75 को हम छुएंगे। दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। 

सवाल: अभी भी विधानसभा क्षेत्र में कई काम पूरे चुके हैं, तो कई काम अधूरे हैं, क्या कहेंगे? 
जवाब: कम होते रहते हैं, जनता बताती रहती है, काम निकलते रहते हैं । उसे करना एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। अगर सभी काम पूरे हो जाएंगे, तो कुछ काम रह ही नहीं जाएगा, तो जीवन में संघर्ष खत्म हो जाएगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र में श्मशान घाटों, उद्यानों का उन्नीकरण हुआ है। सभी समाज के लिए मंगल भवन, अनुदान देकर सामाजिक भवन बनाए गए हैं। यह सब काम अग्रणी श्रेणी में है इसलिए हम दावे से कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ताकत को रोकना किसी के बस की बात नहीं है।





यह भी पढ़ें : नेताजी कहिन: 'छत्तीसगढ़ में लगते हैं 2 टैक्स, सेंट्रल BJP के कंट्रोल में CM भूपेश', अमित जोगी ने साधा निशाना


सवाल: आपके कार्यकाल में तीन बड़े विकास कार्य कौन से हैं, जिसे आप जनता को गिनाना चाहेंगे?
जवाब: 104 करोड़ की जल आवर्धन योजना, 2500 करोड़ की मोवा-दलदल सिवनी सड़क समेत कई काम हुए हैं। 

सवाल: बीजेपी के 15 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल कैसे देखते हैं?
जवाब: बीजेपी के 15 साल में हमें काफी संघर्ष करना पड़ा। काम कराने के लिए विरोध प्रदर्शन करना पड़ता था, लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद लोगों में खुशहाली आई है। आशा की किरण जगी है। पार्टी के सभी लोग एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं। यही भूपेश बघेल सरकार की सफलता का राज है। 

सवाल: कांग्रेस लगातार हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ रही है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने हिंदुत्व का चोला ओढ़ लिया है, क्या कहेंगे?
जवाब: हम सब हिंदू हैं, लेकिन कट्टरपंथी मुसलमान और कट्टरपंथी हिंदू दोनों देश के लिए खतरनाक हैं। लचीलापन होना चाहिए। हम सभी धर्मों का आदर करें। अनादर करने का अधिकार किसी को नहीं है। संविधान की मंशानुरुप धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र और सर्वधर्म समभाव ये हमारे दो मूल मंत्र हैं, जो पार्टी इसे छोड़ देगी उसका सर्वनाश होना तय है। हम हिंदुओं का सम्मान करते हैं, दूसरे धर्म का भी सम्मान करते हैं । गुरु नानक देव जी हमारे आदर्श, संत कबीर के सिद्धांतों को हम पालन करते हैं। बाबा गुरु घासीदास के आदर्श हमारी ताकत है। माता कर्मा का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। 




सवाल: बेरोजगारी भत्ते में ढाई लाख के टारगेट से कुछ युवाओं में नाराजगी देखी जा रही है, बीजेपी इसे लॉलीपॉप बता रही है, कैसे देखते हैं?
जवाब:
बेरोजगारी भत्ता बीजेपी नहीं दे पाई, लेकिन कांग्रेस दे रही है और देती रहेगी। नौजवान-युवाओं में कहीं कोई आक्रोश नहीं है। नौजवान संतुष्ट हैं। उन्हें लगता है कि आज नहीं तो कल जरूर मिलेगा और हम उन्हें जरूर देंगे। बीजेपी तो किसानों को बोनस तक नहीं दे पाई।

यह भी पढ़ें : विधायक जी कहिन: छत्तीसगढ़ की 90% जनता सरकार के कामकाज से नाराज, विकास के लिए फंड नहीं,बृजमोहन अग्रवाल का दावा

सवाल: भूपेश सरकार नशामुक्ति अभियान शुरू कर चुकी है। ऐसे में शराबबंदी कब होगी? 
जवाब:
शराबबंदी एक राष्ट्रीय मुद्दे जैसा है। यह सामाजिक बुराई है। सामाजिक बुराई का खात्मा किसी कानून के जरिए दंडित करके नहीं किया जा सकता। जनजागरण पैदा करके, लोगों को समझाइश देकर इसे ठीक किया जा सकता है। हम लोगों ने नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना की है। लोगों जागरूक हो रहे हैं और आज नहीं तो कल लोग पूरी तरह से जागरूक हो जाएंगे। इस नशे से मुक्ति पाएंगे। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की जहां-जहां सरकार है, वहां पर शराबबंदी क्यों नहीं कर देते? उनको क्या तकलीफ हो रही है। अगर हम शराबबंदी नहीं कर पा रहे हैं, तो बीजेपी शराबबंदी करके दिखाएं। जहरीली शराब पीने से यदि किसी की मौत होती है तो क्या इसकी जिम्मेदारी बीजेपी लेने को तैयार है? आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग शराब पीने के आदी हैं, पहले वो शराब पीना छोड़ दें, तो आधी शराबबंदी अपने आप हो जाएगी।

सवाल: बीजेपी पीएम आवास और कई केंद्रीय योजनाओं की सफलता गिना रही है। ऐसे में कांग्रेस की क्या रणनीति होगी?
जवाब:
बीजेपी वाले ज्यादातर झूठ बोलने के आदी हैं, कितनी बार दिन में झूठ बोलते हैं, यह तो ईश्वर ही जानता है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सारी बातें मिथ्या हैं। आंकड़ों पर बात करें तो हम उनसे बात करने को तैयार हैं। बीजेपी भ्रम फैलाने के अलावा कुछ नहीं करती। वह केवल ओछी राजनीति करती है। हिंदू-मुस्लिम के बीच में खाई खड़ी कर देती है। आपसी भाईचारा को खत्म करने में बीजेपी का सबसे बड़ा रोल है। एक जमाना था जब हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी साथ-साथ चलते थे। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई इस नारे को बीजेपी ने तहस-नहस करने का काम किया।  



सवाल: कांग्रेस ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का ऐलान किया है, क्या लगता है यह दांव भी मास्टरस्टोक साबित होगा?
जवाब:
निश्चित रूप से किसानों की सबसे बड़ी हितैषी भूपेश बघेल सरकार है। बीजेपी के गतिरोध के बावजूद किसानों को 2500 रुपए के हिसाब से पैसा दिया गया है। किसानों के 15 क्विंटल धान की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की बात कांग्रेस सरकार ने की है। किसान हमारा मालिक है। वह भगवान से कम नहीं है। किसानों के हित में सरकार काम कर रही है। सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति को जीवित रखने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही है। यहां की परंपरा और संस्कृति को सहेजने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही हैं। यह काम केवल भूपेश बघेल की सरकार ने करके दिखा दिया है। इसके पहले किसी भी सरकार ने ये काम करके नहीं दिखा पाई। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वो केवल छत्तीसगढ़ का शोषण करना जानते हैं, इसलिए कुछ नहीं किया।


यह भी पढ़ें : विधायक जी कहिन: 'छत्तीसगढ़ में साढ़े चार साल से लूट मची है', रमन बोले- 2023 का चुनाव कांग्रेस बनाम जनता होगा

सवाल: बीजेपी कथित शराब घोटाला, ईडी की कार्रवाई, कोल माइंस आदि को लेकर भूपेश सरकार को घेरने में लगी है, कैसे देखते हैं?
जवाब:
बीजेपी मुंगेरीलाल के सपने देखने की आदी है। अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना उनकी आदत है। वो करते रहें, हमें इसकी चिंता नहीं है। छत्तीसगढ़ में कहीं कोई असर दिखाई नहीं देता। भूपेश बघेल का सफरनामा तेजी से आगे बढ़ रहा है। दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तुलना में कोई दूसरा सीएम अभी तक नहीं हुआ।

सवाल: कांग्रेस ने 75 प्लस का टारगेट रखा है, कैसे हासिल करेंगे? 
जवाब:
हम अपनी मजबूती से टारगेट हासिल करेंगे। स्वराज और स्वच्छ प्रशासन देने का हमारा तरीका है। अगली बार प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से छात्रसंघ के चुनाव होंगे। लोकतंत्र को जीवित रखने का काम कांग्रेस की सरकार कर रही है। 

सवाल: बीजेपी लगातार विधायकों के आवास और उनके कार्यालयों का घेराव कर रही है, क्या कहेंगे? 
जवाब:
बीजेपी रस्सी को सांप बनाना जानती है। वह घेराव करके क्या कर लेगी? विधायकों का घेराव करने का अर्थ है जनता का विरोध करना। इसका नतीजा बीजेपी को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 



सवाल: चुनाव से तीन-चार महीने पहले छत्तीगढ़ कांग्रेस में बदलाव  हुआ है। बीजेपी का कहना है कि आदिवासियों के साथ धोखा किया गया है? 
जवाब:
बीजेपी का ये आरोप बेबुनियाद है, इसे मैं एक लाइन से खारिज करता हूं। प्रदेश के दूसरे आदिवासी नेता को कमान सौंपी गई है। इसे आदिवासियों की उपेक्षा नहीं कह सकते। आदिवासियों को तो और मान-सम्मान दिया गया है।

यह भी पढ़ें : विधायक जी कहिन: कुलदीप जुनेजा ने खोला राज- CM भूपेश को क्यों पसंद कर रही जनता?, क्यों घबराई है छत्तीसगढ़ BJP

सवाल: मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ का भी जिक्र किया था। कैसे देखते हैं?
जवाब:
पीएम मणिपुर मामले में पहले अपनी जुबान तो खोलें। छत्तीसगढ़ में क्या हुआ, छत्तीसगढ़ में यदि ऐसा हुआ है, तो उसके जिम्मेदार लोगों को सजा मिल रही है। छत्तीसगढ़ में कोई ऐसी घटना नहीं हुई है, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाए। मणिपुर की घटना के सामने दूसरी कोई घटना बड़ी नहीं हो सकती। मणिपुर के लोग पीड़ित हैं। सभी लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। केंद्र सरकार आंखें बंद करके बैठी है। उनकी खामोशी उनके लिए खतरे की घंटी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed