फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Netaji Kahin: Rajesh Munat said - 'Nothing happened in name of development in Chhattisgarh, Congress governmen

नेताजी कहिन: राजेश मूणत बोले- BJP ने दिया विकास का मॉडल; भूपेश राज में भ्रष्टाचार, आधे जेल में हैं,आधे बेल पर

Thu, 05 Oct 2023 10:04 AM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:04 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘नेताजी जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं। सियासी समीकरणों और उठापटक से अवगत कराते हैं। इस कड़ी में आज हम छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साक्षात्कार को उन्हीं की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Netaji Kahin: Rajesh Munat said - 'Nothing happened in name of development in Chhattisgarh, Congress governmen
राजेश मूणत, पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘नेताजी जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं। सियासी समीकरणों और उठापटक से अवगत कराते हैं। इस कड़ी में आज हम छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व दिग्गज मंत्री राजेश मूणत के साक्षात्कार को उन्हीं की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन


सवाल: इस बार चुनाव में मुद्दे क्या होंगे?
जवाब: उम्मीद और विश्वास के साथ जनता ने कांग्रेस को बहुमत दिया था, लेकिन साढ़े चार सालों तक जन घोषणा पत्र केवल घोषणा रही। जनता अपने आप को ठगी महसूस कर रही है। राजधानी की तीन सीटें इन्हें दी थी। राजधानी की इन्होंने ऐसी दुर्गति की है कि इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। एक भी ऐसा काम, जैसे कोई कॉलेज बना हो, कोई नया अस्पताल बना हो, कोई नया भवन बना हो, कोई नया गार्डन बना हो , कोई अंडरब्रिज बना हो, ऐसा कुछ भी नहीं है। पूरे शहर को जगह-जगह से खोदकर गड्ढापुर बना दिया है। एक ही बारिश में शहर की गली में चारों तरफ पानी भर जाता है। कानून की धज्जियां उड़ा दी है। बदमाश खुलेआम शहर के अंदर चाकू-छुरी ,गांजा चरस, अफीम आदि नशीली पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। रायपुर नशीले पदार्थों का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। शासन प्रशासन कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है। क्या पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की परिकल्पना इसीलिए की थी? सरकार बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर कह रही है कि हमने 5 लाख लोगों को नौकरी दे दी, लेकिन जब विधानसभा में उत्तर देने का समय आता है तो सरकार 20 हजार का आंकड़ा भी नहीं दिखा पाती। लाखों गरीब परिवार इस आशा में बैठे हुए हैं कि मोर जमीन, मोर अधिकार मिलेगा, लेकिन न जमीन मिली, ना पट्टा मिला और न ही अधिकार मिले। बेरोजगार युवकों से सरकार ने कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन उसमें इतना नियम और कायदे-कानून बना दिए, जिससे युवाओं में भारी नाराजगी है। सरकार ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन वह भी नहीं कर पाई है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, संविदा कर्मचारी संविलियन की मांग किए थे, लेकिन आज तक नहीं हुआ। सरकार नौकरी देने का वादा की थी, आज तक नहीं हुआ। कमेटी के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। माताएं-बहनें ठगी महसूस कर रही हैं। कब शराबबंदी होगी? तीन-तीन कमेटियां, कई राज्यों का दौरा कर चुकी है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। सरकार ने बिजली बिल हाफ की बात की थी, कुछ नहीं हुआ। उनके उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदवे खुद कर रहे हैं कि हमने 12 वादे भी नहीं पूरे कर पाए। अपने कर्मचारियों से भी हाथ जोड़ लिए थे और कहा था कि मैं शराबबंदी नहीं कर पाऊंगा। पीएम और डिप्टी सीएम के बयानों में विरोधाभास है, हम किसे सही माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: इस बार बीजेपी के वादे क्या होंगे?
जवाब: सबके साथ, सबका विकास हमारी प्राथमिकता है। गांव-गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करने में सहायक बनें। गरीब परिवार को दो वक्त की रोटी मिले, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिले, कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो, हर व्यक्ति को आजादी के साथ जीने का हक मिले। यही हमारा उद्देश्य है और उसके लिए बीजेपी कार्य कर रही है। 15 साल बेमिसाल रहा, साढ़े चार साल में लोग चिल्ला रहे हैं कि कुछ नहीं हुआ। गौठान बनाया गया है, लेकिन वहां चारा नहीं है। मितान के नाम पर क्लब बना दिया गया,  जो हमारे खिलाड़ी ओलंपिक खेलने जाते हैं, नेशनल खेलने जाते हैं, उन्हें सरकार सम्मान तक नहीं दे पाई। उनके लिए राशि की व्यवस्था नहीं कर पाई। केवल खो-खो, कबड्डी, गेड़ी पर चढ़ने से कुछ नहीं होगा। यह तो गली-मोहल्ले में खेला जाता है, ये तो हमारी संस्कृति रही है। सरकार केवल भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है। कहां से पैसे आए, बस इसी लूट-खसोट करने में लगी है। भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम खड़ी करने में लगी है, इसलिए आधे रेल रेल में,आधे जेल में और आधे बेल पर हैं, यहीं सरकार की स्थिति है। 




सवाल: आपका धरना-प्रदर्शन अनोखा होता है, ये कैसे प्लानिंग करते हैं?
जवाब:
जब आदमी त्रस्त हो जाता है, परेशान हो जाता है, जब जनता की बातों की अवहेलना होती है, तब मजबूरन लोगों को आग्रह  करना पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी जब मांगे पूरी नहीं होती हैं तो मन में आक्रोश बढ़ता है और मैं लगातार-बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते रहा हूं। सट्टा-महादेव एप को लेकर लगातार शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते रहा, सरकार के संरक्षण में काम कराया गया। देश की जनता छत्तीसगढ़ आती है, तो रायपुर को देखने आती है। एक समय था जब लोग रायपुर के मॉडल को देखने आते थे। पूर्व सीएम रमन सिंह, राजेश मूणत या बीजेपी को देखने नहीं आते थे। वह केवल छत्तीसगढ़ को देखने आते थे। छत्तीसगढ़ की तारीफ करते थे।  मैं छात्र राजनीति से आया हूं, युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहा। जब जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। अधिकारियों का कर्तव्य होता कि वह जनता की समस्या का समाधान करें, लेकिन आजकल तो अधिकारी चैंबर से बाहर निकालना पसंद नहीं करते।  जनप्रतिनिधियों से संवाद करने में संकोच किस बात का है। अगर योजनाओं पर इंप्लीमेंट नहीं हो रहा है, तो उस पर आप ध्यान आकर्षित करवा रहे हैं, लेकिन उस पर भी रिजल्ट नहीं आ रहा है, तो आपके रहने का कोई मतलब नहीं।

सवाल: बेरोजगारी भत्ता, पुरानी पेंशन स्कीम से बीजेपी कैसे पार पाएगी? 
जवाब:
हमारा उद्देश्य स्पष्ट है, सबका साथ, सबका विकास। हर व्यक्ति के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम होना चाहिए। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए। प्रदेश में अमन, चैन, सुख, शांति का वातावरण होना चाहिए और छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में कैसे खड़ा हो, उस पर काम होना चाहिए। आज की स्थिति में छत्तीसगढ़ कहां खड़ा है, ये चिंता का विषय है।

सवाल: पिछड़े और आदिवासी वोटर्स को लेकर कांग्रेस बीजेपी से कहीं ज्यादा आगे है, यदि ऐसा नहीं तो बीजेपी की क्या रणनीति होगी?
जवाब:
कांग्रेस जाति के आधार पर राजनीति करती है। छत्तीसगढ़ मॉडल, समग्र विकास, सबके साथ, सबका विकास यह भाजपा की सोच है। जाति, वर्ग में भाजपा ने आज तक नहीं बांटा। बीजेपी का एक ही उद्देश्य है अगर मकान बनेंगे, तो सबके लिए बनेंगे। पाइप लाइन बिछेगी, तो सबके लिए, सड़क बनेगी, तो सबके लिए। स्कूल खुलेगा, तो पूरे छात्रों को मिलेगा, अस्पताल खुलेगा तो सभी को लाभ मिलेगा। यही बीजेपी की सोच है। एक समाज, एक वर्ग तबका को खुश करके छत्तीसगढ़ का विकास करना बीजेपी का मकसद नहीं है। समग्र विकास के मॉडल पर बीजेपी आगे बढ़ रही ह। वनांचल क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार कोई भी एक प्रोजेक्ट लॉन्च तक नहीं कर पाई। हमने मेडिकल कॉलेज बनाया। शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण किया। हमने बस्तर में अमन, चैन, शांति स्थापित किया। लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया। कांग्रेस पार्टी ने कुछ भी नहीं किया। सरगुजा मेडिकल कॉलेज बीजेपी सरकार की देन है, लेकिन आज तक वह  खड़ा नहीं हो पाया। टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, वो कौन सा नया मेडिकल कॉलेज खड़ा कर दिए? ढाई साल के अंदर राजनांदगांव का मेडिकल कॉलेज हमने खड़ा करके दिया। वह एक भी इंफ्रॉस्ट्रक्चर तक खड़ा नहीं कर पाए। राजधानी रायपुर में ही एक भी कोई काम नहीं हुआ है, जिसका सीएम भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया हो। 

सवाल: हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी कमजोर होती दिख रही है, क्या ऐसा नहीं लगता कांग्रेस ने इसे हाईजैक कर लिया है?
जवाब:
हिंदुत्व मुद्दा नहीं है, यह हमारी पूजा पद्धति और आस्था है। जो भारत में है, वह भारत माता का बेटा है। कांग्रेस हिंदू, मुस्लिम, जाति, वर्ग में बांटने का काम करती है। बीजेपी समग्र विकास के नारे पर काम करती है। यह कांग्रेस की सोच है फूट डालो राजनीति करो। राम वनगमन पथ के नाम पर विधानसभा में कोई प्रस्ताव पास नहीं किए गए, जो पहले से सड़कें थी, उसी पर बोर्ड लगा दिया और लिख दिया राम वनगमन मार्ग। इसे लेकर कोई बजट नहीं है और ना ही कोई बजट का कोई प्रावधान किया गया है। सड़कों को जोड़कर उस पर नामकरण कर दिया गया है। कांग्रेसी कभी कमल विहार का नाम चेंज करते हैं तो कभी रायपुर और नवा रायपुर के चौक-चौराहों के नाम चेंज कर देते हैं। इन्होंने कुछ नया काम नहीं किया है। वर्ष 2017 से बीजेपी के शासन में जो काम चल रहा था, उसे ही कांग्रेस सरकार पूरा नहीं करा पा रही है। 




सवाल: कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित योजना 'नरवा, गरवा, घुरवा अउ बारी' से निपटने बीजेपी की क्या रणनीति है?
जवाब:
'नरवा, गरवा, घुरवा अउ बारी' कौन है तेरा संगवारी। बारी की इतनी हालत बुरी है जो कहीं देखने को नहीं मिलती। गरवा सड़क पर घूम रहा है। गौठान की स्थिति सभी लोग जानते हैं। गोबर में भी घोटाला किया गया। 290 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। विधानसभा में पूछा गया तो मंत्री ने उत्तर नहीं दे पाए। बचा हुआ गोबर कहां है, यह जवाब तक नहीं दे पाए मंत्री। लालू यादवा के चारा घोटाले के बाद छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा गोबर घोटाला निकलेगा। 

सवाल: राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का एलान किया है, ऐसे में बीजेपी की क्या तैयारी है?
जवाब:
किसानों को फसल का वाजिब दाम मिलना चाहिए। किसानों की खुशहाली के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयार बैठी है। बीजेपी की घोषणा पत्र किसानों के लिए नई खुशहाली लेकर आएगी।


सवाल: आपके कार्यकाल में तीन बड़े विकास कार्य कौन से हैं? ,जिसे आप जनता को गिनाना चाहेंगे?
जवाब:
बस्तर से लेकर सरगुजा तक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर हो, शैक्षणिक संस्थाओं का विकास, भविष्य में बच्चों के लिए कुशल उन्नयन के कार्य, असंगठित मजदूरों के लिए योजनाएं । कई काम ऐसे हैं जिनकी गिनती नहीं की जा सकती। रायपुर शहर में नालंदा परिसर और आईआईएम से लेकर ला यूनिवर्सिटी तक, एनआईटी से लेकर ट्रिपल आईटी तक, एम्स से लेकर अन्य अस्पतालों तक हमने काम करवाए हैं, जो अभूतपूर्व है। कांग्रेस ने कुछ किया है तो बताएं।

सवाल: आपके विधानसभा क्षेत्र में आगामी विकास के विजन क्या होंगे?
जवाब:
राजधानी के अनुरूप शहर को विकसित करना, अच्छा एजुकेशन हब बने इसके लिए छात्रों के हित में काम करना। नालंदा परिसर जैसी कई और लाइब्रेरी बनना, ताकि बच्चे करियर की तैयारी कर सके। अच्छे गार्डन होना चाहिए, जिसके अंदर शुद्ध हवा मिल सक।  एक अच्छा वातावरण स्थापित करने के लिए काम करना। क्राइम का ग्राफ गिरना चाहिए, जिससे माताएं -बहनें सुरक्षित रह सके। क्राइम का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है। डेवलपमेंट की कार्य योजना को आगे लेकर जाना यही मेरी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed