छत्तीसगढ़: ट्रैकर कुत्ते और दो पुलिसकर्मियों को मिला 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ट्रैकर कुत्ते और दो पुलिसकर्मियों को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' के रूप में सम्मानित किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए, रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष सिंह ने कहा, हर महीने अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' के रूप में पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। उनकी तस्वीरों को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगाया जाता है। साथ ही कुछ नकद पुरस्कार भी दिया जाता है।
एसपी ने कहा, इस महीने दो पुलिसकर्मियों, एक कानूनी अनुभाग से और कुत्ते के हैंडलर वीरेंद्र को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का पुरस्कार दिया गया है। उनके अलावा, रूबी जो हमारा ट्रैकर कुत्ता है, उसे भी 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' के रूप में सम्मानित किया गया है।
Chhattisgarh: For the first time in Raigarh district, a police sniffer dog has been awarded 'Cop of the month', along with dog handler.
विज्ञापन विज्ञापन
"Our tracker dog Ruby solved many cases, including Sarangarh Royal palace robbery case, by giving vital clues," says SP Raigarh Santosh Singh. pic.twitter.com/rz2XE7Y8el— ANI (@ANI) December 15, 2020
उन्होंने कहा, सारंगढ़ पुलिस स्टेशन के तहत सारंगढ़ राज महल में चांदी की दो ट्रे जो लगभग 6 लाख रुपये की महंगी थीं, चोरी हो गईं। रूबी की मदद से वीरेंद्र ने उन्हें बरामद किया। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया गया।