{"_id":"6b0a73458ed37da41101c2dc","slug":"administration-imposes-rs-1915-lakh-penalty-on-cspgcl-for-illegal-dumping-of-1277-tonnes-fly-ash-at-unauthorized-site-korba-news-c-1-1-noi1487-4978678-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में 1277 टन राखड़ की अवैध डंपिंग: सीएसपीजीसीएल पर 19.15 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में 1277 टन राखड़ की अवैध डंपिंग: सीएसपीजीसीएल पर 19.15 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति
Sat, 28 Nov 2026 03:38 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:38 PM IST
सार
कोरबा में गोढ़ी-पंडरीपानी राखड़ डेम से परिवहन की जांच में ग्राम बोईदा के अनुमति प्राप्त स्थल पर 1277 टन राखड़ नहीं मिली। जिला प्रशासन ने CSPGCL पर 19.15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई।
विज्ञापन
राखड़ डेम मामले में CSPGCLपर 19.15 लाख का जुर्माना
विस्तार
कोरबा जिले के गोढ़ी-पंडरीपानी राखड़ डेम से राखड़ परिवहन में अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिला प्रशासन ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की पुष्टि हुई है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व पर कार्रवाई हुई है। कंपनी पर 19 लाख 15 हजार 500 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। कलेक्टर कार्यालय को इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जांच के लिए एक संयुक्त दल का गठन किया था। इस दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा, जिला परिवहन अधिकारी कोरबा और क्षेत्रीय अधिकारी शामिल थे। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा के अधिकारियों को भी दल में रखा गया था।
जांच दल का निरीक्षण और खुलासे
जांच दल ने ग्राम बोईदा स्थित अनुमति प्राप्त राखड़ भराव स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां वास्तविक रूप से राखड़ का कोई भराव मौजूद नहीं था। संयंत्र प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि ऐश डाइक से ग्राम बोईदा के लिए कुल 43 ट्रिप राखड़ भेजी गई थी। हालांकि मौके पर पहुंचने पर एक भी ट्रिप की राखड़ वहां नहीं मिली। इससे स्पष्ट हुआ कि 43 ट्रिप यानी करीब 1277 टन राखड़ को अन्यत्र अवैध रूप से डंप किया गया है। इसे गंभीर पर्यावरणीय अनियमितता माना गया है। 1277 टन की मात्रा के आधार पर यह क्षतिपूर्ति लगाई गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के बयान और आगे की कार्रवाई
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्न सोनकर ने इस मामले पर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर समिति बनाकर यह जांच की गई थी। जांच में ग्राम बोईदा में डंपिंग नहीं पाई गई। इसके बाद नियमानुसार पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई। कलेक्टर के मार्गदर्शन में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की रोकथाम के लिए निरंतर निगरानी हो रही है। अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ने की कार्रवाई भी लगातार जारी है। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।