फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Youth murdered by mixing poison in cold drink plan was to blackmail businessman in Jagdalpur

Jagdalpur: कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर युवक की हत्या, व्यापारी को ब्लैकमेल करने की थी योजना, चार गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2023 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 07:04 PM IST
सार

ऑटो ड्राइवर से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ लोगों ने उसे यह लेटर ज्ञानचंद बाफना को देने के लिए दिया था। लेटर देने वाले लोगों से पूछताछ करने पर मामले की परतें खुलने लगी और कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।

विज्ञापन
Youth murdered by mixing poison in cold drink plan was to blackmail businessman in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में  पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक एक व्यवसायी को ब्लैकमेल करने के लिए उसके कर्मचारी को पहले मौत के घाट उतारा गया, जिसके बाद व्यापारी से भयादोहन कर उगाही करने की साजिश रची गई थी। पुलिस की जांच से पूरे मामले से पर्दा हटा और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में एसपी मोहित गर्ग ने प्रेस वार्ता लेकर जानकारी दी।

विज्ञापन


22 नवंबर को राजेश जोशी नामक शख्स की लाश शहर के पार्रीनाला के पास मिली, सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि इस बीच ज्ञानचंद बाफना,जिसके यहां मृतक राजेश जोशी काम करता था एक ऑटो चालक के मध्यम से दो लेटर पहुंचाया जाता है, जिसमें जेल भेजने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की जाती है।

विज्ञापन


ऑटो ड्राइवर से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ लोगों ने उसे यह लेटर ज्ञानचंद बाफना को देने के लिए दिया था। लेटर देने वाले लोगों से पूछताछ करने पर मामले की परतें खुलने लगी और कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।जांच के दौरान पता चला कि प्रकाश गोलछा नामक शख्स इस पूरे केस का मास्टरमाइंड है और उसने सभी लोगों को कई प्रकार के आर्थिक प्रलोभन देकर इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी वारदात को अंजाम देने में दयाराम साहू, मनीष खुटेल, नितेश सेन और राजेश जोशी के करीबी प्रेमेंद्र निर्मलकर ने प्रकाश गोलछा का साथ दिया और प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में कोल्डड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर राजेश जोशी की हत्या की गई, जिसके बाद प्रकाश गोलछा अपनी कार में उसका शव लेकर आया और पार्रीनाला के पास छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में दयाराम साहू, मनीष खुटेल,नितेश सेन और प्रेमेंद्र निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले का मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा अपनी गाड़ी के साथ फरार है। पूरी साजिश ज्ञानचंद बाफना को फंसा कर ब्लैकमेल करने के लिए की गई थी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्दी मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed