फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Tractor driver hits a child playing on the road accused absconds after the incident in Jagdalpur

Jagdalpur: सड़क पर खेल रहे बच्चे को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, घटना के बाद आरोपी फरार, घर में पसरा मातम

Mon, 08 Jan 2024 12:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 12:46 PM IST
सार

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया। वही परिजनों के अनुसार मृतक कक्षा सातवीं का छात्र था। 

विज्ञापन
Tractor driver hits a child playing on the road accused absconds after the incident in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के झाड़उमरगांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने साइकिल चला रहे एक बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा है। 

विज्ञापन

 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया कि झाड़उमरगांव निवासी कुणाल ठाकुर 11 वर्ष अपने घर के बाहर साइकिल चला रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बच्च की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया। वही परिजनों के अनुसार मृतक कक्षा सातवीं का छात्र था, पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed