फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Memorandum submitted to CM for consecration of Ram Lala on January 22 and declaring government holiday

Jagdalpur: 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Jan 2024 03:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

सर्व हिन्दू समाज बस्तर के सचिव एल. ईश्वर राव ने बताया कि आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम सम्वत 2080, दिन- सोमवार, दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम के बाल रूप की नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के भूतल गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा किया जाना है।

विज्ञापन
Memorandum submitted to CM for consecration of Ram Lala on January 22 and declaring government holiday
सीएम का जगदलपुर दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम नगर आगमन पर सर्व हिन्दू समाज बस्तर के द्वारा अनुपमा चौक में स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या धाम में जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम जी के बालरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर दिनांक- 22 जनवरी  सोमवार को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन

 

सर्व हिन्दू समाज बस्तर के सचिव एल. ईश्वर राव ने बताया कि आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम सम्वत 2080, दिन- सोमवार, दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम के बाल रूप की नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के भूतल गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा किया जाना है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक ग्राम नगर के मंदिरों में भी पूजन, उत्सव महोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन

 

चूंकि यह कार्यक्रम सोमवार शासकीय कार्यदिवस होने के कारण शासकीय कर्मचारी एवं स्कूल, कॉलेज के बच्चे वंचित होंगे। सर्व हिन्दू समाज ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन सौंपा कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में दिनांक 22 जनवरी सोमवार को शासकीय अवकाश घोषित किये जाने अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed