फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Free summer camp during summer holidays in Chhattisgarh; Children will get opportunity

'पढ़ेंगे-लिखेंगे तभी तो आगे बढ़ेंगे': छत्तीसगढ़ में गर्मी छुट्टियों में फ्री समर कैंप; बच्चों को मिलेगा अवसर

Tue, 14 May 2024 01:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 May 2024 01:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह सात से साढ़े 9 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Free summer camp during summer holidays in Chhattisgarh; Children will get opportunity
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह सात से साढ़े 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह कैंप फ्री और स्वैच्छिक रहेगा।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी कर कहा कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में और गांव शहर के सामुदायिक भवनों में समर कैंप का आयोजन किया जाए। इस कैंप में रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञ को आमंत्रित कर उनसे मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


समर कैंप में बच्चों की बढ़ेगी रुचि 
इसमें पालक और शाला विकास समितियां का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि समर कैंप में चित्रकला, गायन, वादन, निबंध, कहानी-लेखन, हस्तलिपि-लेखन, नृत्य, खेल-कूद, अपने गांव शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां आयोजित की जा सकती है। इन गतिविधि के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधि का भी चयन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संसाधनों से सफल बनाना पड़ेगा कार्यक्रम
इस आयोजन के लिए कोई भी बजट देय नहीं होगा। जिले अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म कालीन अवकाश को बच्चों के सीखने के लिए अवसर के रूप में प्रयुक्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed