फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Bhupesh Baghel Said Kaka Is Still Alive over cm candidates face change in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: ढाई-ढाई साल के सीएम पद के फॉर्मूले पर मुख्यमंत्री बघेल का नया संवाद, कका अभी जिंदा है..

Sun, 26 Sep 2021 08:59 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 08:59 AM IST
सार

एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सत्ता में बदलाव के संकेत दिए थे, लेकिन भूपेश बघेल ने 24 घंटे के भीतर ही उन्हें यह जवाब दे दिया कि कका अभी जिंदा है। 

विज्ञापन
Chief Minister Bhupesh Baghel Said Kaka Is Still Alive over cm candidates face change in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनने के फॉर्मूले को लेकर सियासी घमासान जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सियासी मतभेद भी सामने आ रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली से लौटे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से लौटे और सत्ता में बदलाव के संकेत दिए थे। इसपर शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बयान देकर सियासी पारा और गर्मा दिया। उन्होंने एक सार्वजनिक समारोह में कहा कि कका अभी जिंदा है। घबराने की जरूत नहीं है, कका अभी आपके बीच हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर  के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे ही कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए उठे कि सामने बैठे कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जिंदा हैं के नारे लगाने लगे।  मुख्यमंत्री बोलने पहले कुछ देर रुके। एक मुस्कान दी और सधे अंदाज में कहा- कका अभी जिंदा है।

विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी इसको साझा किया। भूपेश बघेल कहा जा रहा है, कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थितियों में यह संवाद समर्थकों को संदेश देने की कोशिश है। अभी एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था, मामला हाईकमान के पास विचाराधीन है। उस पर फैसला उनका विशेषाधिकार है। प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा, पंजाब में भी मुख्यमंत्री अचानक नहीं बदला, उसकी प्रक्रिया पहले से चल रही थी। बड़ा निर्णय था। सिंहदेव ने कहा, इससे साफ हो गया कि हाईकमान जो भी फैसला लेता है, वह कार्यरूप में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed