फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Gothan scam: Brijmohan agrwal said - loot of 40 lakh in the name of cow, ED should investigate

छत्तीसगढ़ में 13 करोड़ 65 लाख का गौठान घोटाला: बृजमोहन बोले- एक गाय के नाम पर 40 लाख की लूट, ED करें जांच

Fri, 04 Aug 2023 06:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 04 Aug 2023 06:55 PM IST
सार

बीजेपी के सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर में कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए। बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छत्तीसगढ़ में गोठान कांग्रेसी भ्रष्टाचार के स्मारक बन गए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Gothan scam: Brijmohan agrwal said - loot of 40 lakh in the name of cow, ED should investigate
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीजेपी के सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी के सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर में कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए। बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छत्तीसगढ़ में गोठान कांग्रेसी भ्रष्टाचार के स्मारक बन गए हैं। एक गाय के पीछे तीन चरवाहे तैनात हैं।  राज्य सरकार एक एक गाय पर 40-40 लाख रुपये खर्च कर रही है। जनता के लिए केंद्रीय मद का पैसा मिला, जिसे कांग्रेससरकार ने गोठान की आड़ में कांग्रेस के लोगों पर लुटा रही है। इस सरकार के सारे घोटाले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोठान घोटाले की जांच ED और सीबीआई से करानी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन



पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के दिए गए जवाब के हवाले से जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वीकार कर चुकी है कि प्रदेश में गोठान योजना पर कुलल 1134 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जबकि लावारिस गायों की संख्या सिर्फ 3380 है। जिसका सीधा मतलब यह है कि हर गाय पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सबसे विचित्र बात यह है कि लावारिस गायों की संख्या मात्र 6 जिलों की है। 3380 गाय गोठान में हैं। प्रदेश में 9303 चरवाहे तैनात हैं। मतलब हर गाय पर यह सरकार 3 चरवाहे रखे हुए है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 10240 गौठान समितियों का गठन गायों के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के गुजारे के लिए किया गया है। सड़कों पर मवेशी हैं तो यह रोका छेका के नाम पर करोड़ों रुपए कहां जा रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन





बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक गाय के ऊपर 40 लाख रुपए खर्च करना क्या छत्तीसगढ़ मॉडल है? हर गाय पर तीन चरवाहे के बावजूद सड़कों पर मवेशियों को रोक नहीं पा रहे। गोठानों के बारे में विधानसभा में जानकारी मांगी गई तो 10240 गोठानों का निर्माण करने की जानकारी मिली इसमें 1334 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए गए। निर्माण पर 11 लाख 42 हजार करोड़ खर्च हुए, शेड निर्माण में 192 करोड़ खर्च हुआ, चरवाहों की संख्या 9303 और लावारिस गायों की संख्या है 3380। यह विधानसभा के प्रश्न में बताया गया है। 35 जिलों में से सिर्फ 6 जिलों में लावारिस गाय हैं। बाकी जिलों में सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि वहां गौठान मैं गाय नहीं रखी जा रही। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि यह गोठान गायों के लिए हैं, जनता के लिए हैं या कांग्रेस नेताओं के घोटालों के लिए यह गौठान बनाएं हैं?


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रोकाछेका के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। यह जो रोका छेकाका है, यह जानवरों को सड़कों पर आने से रोकने के लिए है या जानवरों के द्वारा मानव को सड़कों पर रोकने के लिए है। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि भाजपा ने जो घोटालों की पोल खोलने का कार्यक्रम चलाया था उस कार्यक्रम के माध्यम से यह बात सामने आ गई थी कि गौठान भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं। यह जो करोड़ों रुपए खर्च हुए, यह कहां खर्च हुए?

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में इतने माहिर हो गए हैं कि बिना पलक झपकाए हर पल झूठ बोलते हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि बारिश में सड़कों पर गौ माता बैठी है उन्हें छत का सहारा दीजिए। करोड़ों खर्च कीजिए मगर गौ माता को इस तरह न छोड़े। यह गौठान जो भ्रष्टाचार के स्मारक हैं। यह गौ माता के काम के नहीं हैं। विधानसभा में जवाब में सरकार ने स्वीकार किया है। उसके दस्तावेज मौजूद हैं। सरकार ने 1334 करोड़ 65 लाख का घोटाला किया है। हम चाहेंगे कि ईडी शराब घोटाला कोयला घोटाला की तरह इस मामले में सरकार को भी आबरू करे।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गौठान घोटाले की जांच बहुत जरूरी है। इसमें जो पैसा खर्च किया गया, वह सब केंद्र का है। मनरेगा का पैसा, 14वें वित्त आयोग का पैसा, 15वें वित्त आयोग का पैसा, डीएमएफ का पैसा, समस्त प्राधिकरण का पैसा, अधोसंरचना मद का पैसा, स्वच्छ भारत मिशन का पैसा, सीएसआर का पैसा है। राज्य सरकार ने अपने मद से गौठान के लिए क्या खर्च किया है, सरकार को यह बताना चाहिए। मनरेगा से 816 करोड़ रुपए खर्च किए। जो पैसा मजदूरी में बंटना चाहिए, वह भ्रष्टाचार में बंट गया। 14वें वित्त आयोग का 99 करोड़ 15 वे वित्त आयोग का 74 करोड़, डीएमएफ का 81 करोड़, समस्त प्राधिकरण का 23 करोड़ संरचना मद का 7 करोड़ स्वच्छ भारत मिशन का 9 करोड रुपए सीएसआर 71 लाख अन्य मदद से 22 करोड़ खर्च किया गया है। आखिर इन्हें केंद्र द्वारा जन हितेषी कामों के लिए दिए जाने वाले पैसे को इस तरह खर्च करने का अधिकार किसने दे दिया। आम जनता को फायदा मिलना चाहिए उसके लिए पैसा दिया जाता है लेकिन कांग्रेस सरकार ने कांग्रेसियों को लाभ पहुंचाने के लिए घोटाला किया। इसकी जांच होना चाहिए। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ,सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल व भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed