{"_id":"5fd862572c40fb1fc33dde62","slug":"chhattisgarh-dantewada-naxalites-broke-masapara-school-six-years-ago-now-built-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा: छह साल पहले नक्सलियों ने तोड़ा था स्कूल, अब खुद बनाया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा: छह साल पहले नक्सलियों ने तोड़ा था स्कूल, अब खुद बनाया, जानें पूरा मामला
Tue, 15 Dec 2020 12:44 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मासापारा गांव का प्राथमिक स्कूल इस वक्त सुर्खियों में है। दरअसल, इस स्कूल की नई इमारत बनकर तैयार हो गई है। खास बात यह है कि इस स्कूल को करीब छह महीने पहले नक्सलियों ने तोड़ दिया था, लेकिन अब उन्हीं नक्सलियों ने इस स्कूल को खुद बनाया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कैसे उन नक्सलियों का मन बदला और उन्होंने यह बेहतरीन कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
2005 से अब तक तोड़े कई स्कूल
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक बरकरार है। साल 2005 के बाद से अब तक नक्सली दंतेवाड़ा में 10 से ज्यादा स्कूलों की इमारत ध्वस्त कर चुके हैं, जिनमें मासापारा का यह स्कूल भी शामिल था।
विज्ञापन
ऐसे दोबारा बनाया गया स्कूल
बता दें कि नक्सलियों के पुनउर्त्थान के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। इसके तहत अब तक 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने दंतेवाड़ा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सामने हथियार डाले थे। इसके बाद उन्होंने मासापारा के उस स्कूल को खुद बनाने की अनुमति मांगी, जो उन्होंने तोड़ दिया था। कलेक्टर ने तुरंत मंजूरी दी, जिसके बाद सरेंडर कर चुके नक्सलियों ने गांव वालों की मदद से स्कूल दोबारा बना दिया। इसके लिए उन्होंने भारी बारिश के बीच भी काम नहीं रोका।
विज्ञापन