फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Congress taunts BJP, says when will it get compensation for bad crops

CG Politics: कांग्रेस का बीजेपी पर तंज, बोली- कब मिलेगा खराब फसलों का मुआवजा

Tue, 14 May 2024 01:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 May 2024 01:56 PM IST
सार

CG Politics: किसान के खराब फसलों का मुआवजा को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बे-मौसम बारिश से फसल खराब होने से प्रभावित किसानों को तीन महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक है। 
 

विज्ञापन
CG Politics: Congress taunts BJP, says when will it get compensation for bad crops
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने किसान के खराब फसलों का मुआवजा को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बे-मौसम बारिश से फसल खराब होने से प्रभावित किसानों को तीन महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक है। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन्हीं समस्याओं से किसानों को निजात दिलाने के लिए कांग्रेस ने किसानों को गारंटी दी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर बे-मौसम फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा की राशि 30 दिन के भीतर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में हुई बारिश के चलते दुर्ग धमधा, बालोद, गुंडरदेही और गुरुर सहित अन्य जिलों के किसानों को मुआवजा की नहीं मिला है। किसान तीन महीने से मुआवजा के लिए चक्कर काट रहे हैं। अभी अप्रैल माह में हुई बारिश से भी किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उसका मुआवजा कब मिलेगा, इसका पता नहीं।
विज्ञापन


प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के समय किसानों की हितैषी बनती है। चुनाव खत्म होने के बाद किसानों की ओर पलट कर नहीं देखती है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने किसानों के बेहतरी के लिए बड़े-बड़े मंचों से भाषण दिए थे, जो सरकार बनने के बाद नहीं दिख रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले खरीफ सीजन में किसानों से कम धान खरीदना पड़े। इसलिए अभी से भाजपा सरकार किसानों को सहकारी समिति से मिलने वाली सहायता राशि में कटौती कर दिया। कई जिलों में किसानों ने जो 21 कुंटल धान बेचा है, उसकी भी जांच करवाई जा रही है। किसानों को फसल लगाने के वक्त खाद बीज की संकट से जूझना पड़ रहा है।


प्रवक्ता धनंजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जिन किसानों के फसल खराब हुई है। उन्हें तत्काल मुआवजा की राशि जारी करें। साथ ही फसल लगाते समय सहकारी समिति की सहायता राशि को पहले की तरह 26 हजार रुपये प्रति एकड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed