{"_id":"66430d64049116f4e903a42f","slug":"cg-news-two-children-died-in-ied-blast-cm-vishnudev-sai-warned-naxalites-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा': CM ने दी चेतावनी; बोले- नक्सलियों को मौत की कीमत चुकानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा': CM ने दी चेतावनी; बोले- नक्सलियों को मौत की कीमत चुकानी होगी
Tue, 14 May 2024 12:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 14 May 2024 12:36 PM IST
सार
बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों के लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से गांव के दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों के लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से गांव के दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नक्सलियों के लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से गांव के दो बच्चों की देहावसान होने की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आगे लिखा कि ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की कीमत अवश्य चुकानी होगी।
विज्ञापन
भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार बसे बोड़गा गांव के ओड़सापारा में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्राम बोड़गा निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम उम्र लगभग 13 एवं बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम उम्र लगभग 11 की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भैरमगढ़ थाना द्वारा गांव वालों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन