फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CAF jawan killed in blast of IED planted by Naxals at Dantewada

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रेशर बम विस्फोट, एक जवान शहीद

Thu, 04 Mar 2021 03:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, दंतेवाड़ा
पीटीआई, दंतेवाड़ा Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Mar 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
CAF jawan killed in blast of IED planted by Naxals at Dantewada
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में ‘प्रेशर’ बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने गुरुवार को बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुरनार गांव के करीब एक ‘प्रेशर’ बम में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 22वीं बटालियन का जवान लक्ष्मीकांत द्विवेदी शहीद हो गया।

विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि जिले के छिंदनार गांव से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी में पुल बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवानों को भेजा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जवान जब गश्त के दौरान पहुरनार गांव के करीब पहुंचे, तभी जवान लक्ष्मीकांत का पैर ‘प्रेशर’ बम पर आ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और जवान लक्ष्मीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद घायल जवान की मृत्यु हो गई। सुंदरराज ने बताया कि जवान लक्ष्मीकांत पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी था। घटना के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड: पश्चिम सिंहभूम में आईईडी बम धमाका, तीन जवान शहीद, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed