{"_id":"5fd8b57ebc02b20b142e3fd4","slug":"an-under-construction-building-collapses-in-basantpur-area-of-rajnandgaon-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में निर्माणाधीन इमारत ढही, एक महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में निर्माणाधीन इमारत ढही, एक महिला की मौत, पांच घायल
Tue, 15 Dec 2020 09:00 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 15 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को निर्माणाधीन अस्पताल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में दबकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई और पांच अन्य मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज शाम बसंतपुर थाना क्षेत्र के वीआईपी मार्ग स्थित निर्माणाधीन निजी अस्पताल का एक हिस्सा ढह गया। इस घटना में मजदूर ज्योति साहू की मौत हो गई है तथा पांच अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। निर्माणाधीन स्थल पर करीब 17 मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। बाद में सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, बचाव दल घटनास्थल पर ही मौजूद है तथा मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन