{"_id":"65b34da6ae55a6e78f0d9708","slug":"speeding-tractor-crushed-three-youths-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन युवकों को रौंदा, एक की हुई मौत; दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन युवकों को रौंदा, एक की हुई मौत; दो गंभीर रूप से घायल
Fri, 26 Jan 2024 11:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Jan 2024 11:44 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुनिया में मेन रोड के समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुनिया में मेन रोड के समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे। तीनों को राहगीरों की सहायता से कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उड्मकेला निवासी नैहर साय पिता कतको उम्र 40 वर्ष 23 जनवरी की सुबह गांव के ही बिहानू और रुपेश के साथ बाइक से मैनपाट जा रहा था। रास्ते में कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुनिया मेन रोड के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा तीनों को इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नैहर साय की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बिहानू व रूपेश का इलाज कमलेश्वरपुर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन