फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Rs 40 lakh cash recovered from car on MP Chhattisgarh border

Ambikapur: एमपी- छत्तीसगढ़ सीमा पर कार से मिले नकद 40 लाख रुपये, एमसीबी पुलिस ने जब्त की राशि

Fri, 08 Sep 2023 03:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 03:57 PM IST
सार

कार सवार अभिषेक गोयल पिता घनश्याम दास गोयल (41) निवासी सूरजपुर नगदी रकम को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने नगद 40 लाख रुपये जब्त कर लिया है। एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Rs 40 lakh cash recovered from car on MP Chhattisgarh border
एमपी- छत्तीसगढ़ सीमा पर कार से मिले नकद 40 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ की सीमा पर खोंगापानी पुलिस ने बीती रात जांच अभियान के दौरान एक कार से 40 लाख रुपये नकद बरामद किया है। एमसीबी जिले के झगराखांड थाना के तहत खोंगापानी पुलिस बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में घुटरीटोला बेरियर पर मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे वाहनों की जांच कर रही थी। नगदी रकम लेकर आने वाला युवक सूरजपुर का बड़ा व्यवसायी है। नगदी का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


झगराखांड थाना प्रभारी प्रद्युमन तिवारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एमसीबी एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात खोंगापानी चौकी प्रभारी मनीष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश की ओर से आ रही वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान अनूपपुर मध्यप्रदेश की ओर से आ रही कार को रोककर जांच की गई तो कार में प्लास्टिक के बोरे में 40 लाख रुपये नगद मिले।

विज्ञापन

 


कार सवार अभिषेक गोयल पिता घनश्याम दास गोयल (41) निवासी सूरजपुर नगदी रकम को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने नगद 40 लाख रुपये जब्त कर लिया है। एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नगद जब्ती की सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों से वसूली की है रकम-

सूरजपुर निवासी अभिषेक गोयल बड़े व्यापारी हैं और उनका रोलिंग मिल एवं राइस मिल है। उनका कारोबार मध्यप्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, उमरिया तक फैला हुआ है। अभिषेक गोयल ने पुलिस को बताया कि उक्त रकम वे व्यापारियों को दिए गए सामानों की वसूली का है। हालांकि वे पुलिस को बड़ी नगदी रकम का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके कारण राशि जब्त की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed