फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Lover consumed poison with married girlfriend

Ambikapur: शादीशुदा प्रेमिका के साथ प्रेमी ने खाया जहर, युवक की हुई मौत; महिला की हालत गंभीर

Wed, 30 Aug 2023 01:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Aug 2023 01:28 PM IST
सार

घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगा देवभुडू की है। युवक के परिजन जब शादीशुदा महिला से युवक का विवाह करने को तैयार नहीं हुए तो मंगलवार को प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर लिया।

विज्ञापन
Lover consumed poison with married girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शादीशुदा महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। युवक के परिजन जब शादीशुदा महिला से युवक का विवाह करने को तैयार नहीं हुए तो मंगलवार को प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर लिया। उपचार के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई, वहीं प्रेमिका गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में दाखिल कराई गई है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगा देवभुडू की है। मिली जानकारी के अनुसार, लोसगा निवासी राजनाथ केरकेट्टा (22) ने मंगलवार सुबह अपनी विवाहित प्रेमिका के साथ जहर का सेवन कर लिया। वह दो दिन पूर्व घर से निकला था। मंगलवार सुबह वह लड़खड़ाता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को जहर सेवन कर लेने की जानकारी दी। परिजनों ने उसे तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, जहर सेवन के बाद गंभीर उसकी विवाहित प्रेमिका को भी लखनपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसे गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर लखनपुर पुलिस ने युवक के शव को पीएम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


दो दिनों से लापता थे दोनों
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक राजनाथ केरकेट्टा एवं उसकी प्रेमिका दोनों दो दिनों से लापता थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। जब वे लौटे तो दोनों ने जहर सेवन कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व हुआ था विवाह, एक बच्चा भी
युवती का विवाह दो वर्ष पूर्व लोसगा निवासी युवक के साथ हुआ है। उसका करीब 10 माह का बच्चा भी है। शादी के पूर्व भी दोनों में प्रेम संबंध था या नहीं, इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। वह लोसगा के पास ही कुमडेवा की निवासी है। घटना से गांव में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed