फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Kidnapping with the intention of robbery when the accused protested

Ambikapur: लूटपाट की नीयत से किया अपहरण, विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या कर फेंका, तीन युवक जशपुर से गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 07:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Sep 2023 07:08 PM IST
सार

सरगुजा एसपी सुनील शर्मा के निर्देश पर सीएसपी स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी थी। 

विज्ञापन
Kidnapping with the intention of robbery when the accused protested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में दस दिन पहले कार सवार नशेड़ी युवकों ने रामानुजगंज नाके से एक युवक को कार में बैठा लिया और उसके साथ लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर नशेड़ी युवकों ने अपहृत युवक को बेदम पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। युवक के शव को आरोपियों ने अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्यमार्ग पर भफौली के पास एनएच किनारे फेंक दिया था। हत्यारे आदतन बदमाश एवं नशेड़ी बताए गए हैं। तीनों के खिलाफ जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

 


सरगुजा एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि 30 अगस्त को कोतवाली पुलिस को अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्यमार्ग में भफौली के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर शव का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज किया था। युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस कोशिश में जुटी थी। इस बीच युवक की शिनाख्त बलरामपुर जिले के ग्राम बकसपुर, कुसमी निवासी वीरेश अगरिया पिला सहजु अगरिया (35) के रूप में की गई। वह अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन

 

सरगुजा एसपी सुनील शर्मा के निर्देश पर सीएसपी स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी थी। मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं होना पाया गया। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या अन्यत्र कर शव को मौके पर फेंके जाने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने शहर में लगे सीसी टीवी कैमरों की भी जांच शुरू की तो पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस को सीसीटीवी फूटेज की जांच के दौरान 29 अगस्त की रात एक लाल रंग के कार में एक युवक को खींचकर बैठाने का फूटेज मिला। पुलिस ने जब सीसीटीवी फूटेज को क्लीयर किया तो अपहृत युवक का हुलिया एक दिन बाद मिले शव के हुलिए से मेल खा गया। पुलिस ने सीसीटीवी में कैद लाल कार के मालिक की तलाश की तो कार बगीचा के एक युवक के पास होने का पता चला। मुखबिरों के सहयोग से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।


लूटपाट के इरादे से किया था अपहरण-

पुलिस ने मामले में सुरेश यादव पिता विद्याधर यादव (37)  निवासी दुलदुला, मुन्ना विश्वकर्मा पिता सुंदर विश्वकर्मा (35) निवासी कंचनडीह, बगीचा व कैलाश यादव पिता प्रभाकर यादव (24) निवासी बगीचा जशपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूटपाट के इरादे से युवक वीरेश अगरिया को कार में बैठाया था। आरोपियों ने वीरेश अगरिया के पास रखे नगदी को लूट लिया। इसका वीरेश अगरिया ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने हाथ-मुक्के एवं डंडे से उसके साथ मारपीट की और फिर उसका गला दबा दिया। वीरेश अगरिया की मौत होने के बाद वे उसके शव को एनएच किनारे सूनसान इलाके में देर रात फेंककर फरार हो गए। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि तीनों आरोपी नशेड़ी किस्म के हैं। तीनों के खिलाफ जशपुर जिले के बगीचा सहित अन्य थानाक्षेत्रों में कई अपराध दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed