फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Dead body of a student found in the drain in Ambikapur

Ambikapur: नाले में मिला छात्र का शव, दो दिन पहले जबलपुर से लौटा था युवक, दिमागी हालत नहीं थी ठीक

Sat, 09 Sep 2023 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 07:51 PM IST
सार

शव की शिनाख्त उदय लकड़ा पिता बलासुयस लकड़ा (21) के रूप में हुई। वह मूलतः जशपुर का रहने वाला था। युवक की मां असकला माध्यमिक शाला में शिक्षिका हैं। वे भटको में परिवार के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
Dead body of a student found in the drain in Ambikapur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबिकापुर में बतौली के जोकी नाला में शनिवार सुबह 21 वर्षीय छात्र का शव पानी में उतराता मिला। शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में छात्र की मौत नाले में डूबने से होना बताया गया है। वह जबलपुर के कॉलेज में अध्ययनरत था। परिजनों के अनुसार वह डिप्रेशन में था। संभवतः उसने गहरे नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन


शव की शिनाख्त उदय लकड़ा पिता बलासुयस लकड़ा (21) के रूप में हुई। वह मूलतः जशपुर का रहने वाला था। युवक की मां असकला माध्यमिक शाला में शिक्षिका हैं। वे भटको में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उदय लकड़ा जबलपुर में रहकर बी. कॉम सेकेंड इयर में अध्ययनरत था।

विज्ञापन


दो दिनों पूर्व ही वह भटको आया था। यहां आने के बाद वह गुमशुम रहता था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। बतौली थानेदार सीपी तिवारी ने बताया कि शव में चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है। प्रारंभिक तौर पर नाले में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed