{"_id":"5fde614c8ebc3e3d4f23b107","slug":"zone-2-parking-fees-will-increase-in-new-year-decision-on-zone-1-soon-chandigarh-news-pkl397785395","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोन 2 की पार्किंग के नए साल में बढ़ेगे शुल्क, जोन 1 पर फैसला जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोन 2 की पार्किंग के नए साल में बढ़ेगे शुल्क, जोन 1 पर फैसला जल्द
विज्ञापन
चंडीगढ़। नए साल में लोगों को अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए बढ़े हुए शुल्क देने होंगे। जोन- 2 के ठेकेदार पाश्चात्य कंपनी के अधिकारियों ने 1 जनवरी से पार्किंग स्मार्ट करने पर सहमति जता दी है। वहीं जोन- 1 के पार्किंग ठेकेदार श्याम सुंदर कंपनी के अधिकारियों ने जवाब देने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा है। ज्ञात हो कि जोन- 1 में 57 और जोन- 2 में 32 पेड पार्किंग हैं।
पार्किंग विभाग के प्रभारी अतिरिक्त आयुक्त एसके जैन ने बताया कि दोनों जोन के ठेकेदारों के साथ बैठक की गई थी। इसमें दोनों को कहा गया था कि कोरोना महामारी के कारण जितना समय दिया जाना था, निगम ने दिया है। लाइसेंस फीस में भी काफी रियायत की है। प्रभारी ने बताया कि चूंकि दोनों ठेकेदारों को एक दिसंबर से ही पार्किंग स्मार्ट बनानी थी, लेकिन दोनों ठेकेदारों ने ठेका सरेंडर करने को कह दिया। इसलिए अब एक माह का समय देकर एक जनवरी से पार्किंग स्मार्ट करने को कहा है। इस संबंध में पाश्चात्य कंपनी के अधिकारियों ने सहमति दे दी है। वहीं श्याम सुंदर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अभी समय दिया जाए।
चीनी सामान नहीं करना होगा प्रयोग, ठेकेदार बोला- नहीं मिल रहा सामान
अनुबंध के अनुसार पार्किंग में चाइनीज सामान का उपयोग नहीं करना है। श्याम सुंदर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण काफी सामान नहीं मिल रहा है। ज्यादातर सामान चीन से आता है। ऐसे में पार्किंग को स्मार्ट कैसे बनाएं। इस पर एसके जैन ने श्याम सुंदर कंपनी के अधिकारियों को कहा है कि जिस तरह पाश्चात्य कंपनी पार्किंग को स्मार्ट कर रही है। वैसे ही वह भी करें। इसमें समय को लेकर कोई रियायत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
कोरोना के कारण लाइसेंस फीस में मिली थी छूट
कोरोना महामारी के कारण नगर निगम ने जोन-1 में पड़ने वाली 32 पार्किंग के लिए सितंबर माह की 45 फीसदी ही लाइसेंस फीस जमा करवाई थी। अक्टूबर के लिए 50 और नवंबर के लिए कुल लाइसेंस फीस का 55 फीसदी ही जमा करवाया था। वहीं जोन-2 में पड़ने वाली 57 पार्किंग के लिए सितंबर माह में 55, अक्टूबर के लिए 60 और नवंबर के लिए 65 फीसद ही लाइसेंस फीस के तौर पर जमा कराना होगा। उसके बाद नवंबर माह की पार्किंग शुल्क में भी छूट दी थी। हालांकि दिसंबर माह से निगम ने दोनों ठेकेदारों को पूरी लाइसेंस जमा करने को कहा है।
तीन स्लैब में लगेगा शुल्क
इस समय सिनेमा हॉल और मॉल की पार्किंगों को छोड़कर सभी जगह पूरे दिन का दोपहिया वाहन से पांच और कार चालक से दस रुपये शुल्क लिया जा रहा है। पार्किंग स्मार्ट हुई तो 1 दिसंबर से यह शुल्क तीन स्लैब में लिए जाएंगे। पहले चार घंटे तक दोपहिया वाहन चालक से पांच और कार चालक से 10 रुपये शुल्क लिया जाएगा। चार घंटे के बाद रेट दोगुने और 12 घंटे बाद रेट पहले स्लैब के मुकाबले में चार गुना हो जाएंगे। वहीं फन रिपब्लिक, एलांते मॉल और मनीमाजरा फन रिपब्लिक के बाहर बनी पेड पार्किंग में दोपिहया वाहन से 20 और चारपहिया वाहन से 40 रुपये एकमुश्त शुल्क लिया जाएगा। 10 मिनट तक पिक एंड ड्रांप की सुविधा के लिए लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दोपहिया वाहन का मासिक पास 150 रुपये और कार का 300 रुपये में बनाने की सुविधा है।
कोट ::
पाश्चात्य कंपनी ने पार्किंग स्मार्ट करने पर सहमति जता दी है। वहीं श्याम सुंदर कंपनी से बातचीत चल रही है। उन्हें भी एक जनवरी से पार्किंग स्मार्ट करने को कहा है।
-एसके जैन, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम