फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zee reporter killed in road accident, 2 serious

सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, दो गंभीर

Thu, 20 Nov 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Nov 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
zee reporter killed in road accident, 2 serious

हिसार के बरवाला से रामपाल प्रकरण को कवर कर चंडीगढ़ लौट रहे मीडियाकर्मियों की गाड़ी वीरवार तड़के कैथल के पास गांव कुल्तारण के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हादसे में कार सवार जी न्यूज चैनल के पत्रकार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ के सेक्टर-28 निवासी शिवम भट्ट (24) अपने साथी पत्रकार रोहित खन्ना और कैमरामैन जसबीर के साथ पिछले तीन दिनों से बरवाला में रामपाल प्रकरण को कवर कर रहे थे। रामपाल की गिरफ्तारी के बाद वे वीरवार तड़के बरवाला से चंडीगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर गांव कुल्तारण के निकट उनकी कार के सामने सांड आ गया। इससे गाड़ी नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ों से टकरा गई। हादसे में कार में पीछे बैठे शिवम भट्ट, रोहित खन्ना और कैमरामैन जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों किसी तरह से कार से बाहर आए और ट्रक चालक से लिफ्ट मांगकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया। रोहित और जसबीर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में चालक सुरेंद्र कुमार बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
 
पूरा परिवार संभलता था शिवम
शिवम परिवार में सबसे बड़ा लड़का था। उनका एक छोटा भाई और एक छोटी बहन हैं। उनके पिता लंबे समय से बीमार हैं आरै घर पर ही रहते हैं। वे हरियाणा के बिजली विभाग में क्लर्क हैं। पिता के बीमारी होने के कारण परिवार की पूरी जिम्मेदारी शिवम पर आ गई थी। उनकी मां ने रोते हुए बताया कि शिवम परिवार में कभी किसी को कोई परेशानी नही होने देता था। वह लगातार रोए जा रही हैं और बार-बार बेसुध हो जाती हैं।
 
कुछ महीने पहले ज्वॉइन किया था जी न्यूज
शिवम ने पांच साल पहले मीडिया लाइन में काम करना शुरू किया था। उसका सपना था कि वह एक दिन जी न्यूज में बड़ा रिपोर्टर बने। शिवम के दोस्त पवन ने बताया कि जी न्यूज में चयन होने के बाद शिवम बेहद खुश हुआ था।


पत्रकारों ने जताया शोक
चंडीगढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में शिवम की मौत पर गहरा शोक जताया। चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने भी शिवम की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed