फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zee cine awards in mumbai, legand extra ordinary award to amitabh bachchan

नए साल की शुरुआत सिने अवार्ड्स के साथ, 'बिग बी' को मिला ये सम्मान

Thu, 28 Dec 2017 12:05 PM IST
मुंबई से लौटकर गोविंद परवाना
मुंबई से लौटकर गोविंद परवाना Updated Thu, 28 Dec 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
zee cine awards in mumbai, legand extra ordinary award to amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन
नए साल की शुरुआत सिने अवार्ड्स के साथ होने जा रही है, जिसमें बिग बी को खास सम्मान मिलने जा रहा है। शनिवार शाम को देखिए ये शो। रेड कारपेट पर दिल जीतने वाली कैटरीना हों या फिर प्रियंका या फिर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह। ये सब स्टार आ रहे हैं आपके घर। जी हां, शनिवार शाम साढ़े सात बजे आपका मनोरंजन करने के लिए ये सभी स्टार आपके टीवी स्क्रीन पर होंगे।
विज्ञापन


जी सिने अवार्ड्स में आप देखेंगे पांच दशक से अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन करने और भारतीय सिनेमा में अपने अभूतपूर्व योगदान के साथ बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन, अमिताभ बच्चन को लीजेंड एक्स्ट्राऑर्डिनरी अवार्ड ग्रहण करते हुए। इतना ही नहीं, शाहरुख खान को 25 एक्स्ट्राऑर्डिनरी ईयर अवार्ड से पुरस्कृत होता आप देख सकेंगे। राजकुमार राव को न्यूटन, बरेली की बर्फी और ट्रैप्ड में उनकी प्रभावशाली भूमिकाओं की ओर से दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


तापसी पन्नू को उनके प्रभाव व सिनेमैटिक योगदान के लिए तथा टायलेट - एक प्रेम कथा को राष्ट्र पर अपने प्रभाव के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक्स्ट्राऑर्डिनरी अवार्ड्स भावनात्मक ही नहीं, बल्कि यादगार भी होंगे। अवार्ड समारोह में अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, वरुण धवन, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, भूमि पेडनेकर, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीस, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं कई अन्य कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन की दुनिया की लोकप्रिय हस्तियां अपने पसंदीदा डिजाइनर्स के आउटफिट्स पहनकर कर सिने अवार्ड्स 2018 को जगमग करने वाली हैं। समारोह में ग्लोबल आइकॉन और बी-टाउन की देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा जोश से भरी डांस परफारमेंस पेश करने के लिए भारत आ चुकी हैं। कैटरीना कैफ अपनी लेटेस्ट मूवी, ‘टाइगर जिंदा है’ के ‘स्वैग से स्वागत’ गीत के साथ हॉट फौजी के रूप में दिखेंगी। इसके बाद 2017 में उनके सबसे हिट गीतों का संग्रह पेश किया जाएगा, जिसमें काला चश्मा शामिल है।


एंकर, रोहित शैट्टी, करण जौहर और भूमि पेडनेकर इस शो को अपने रोचक अंदाज से चार चांद लगाएंगे। जी सिने अवार्ड कार्यक्रम शनिवार 30 दिसंबर को शाम 7.30 बजे जी सिनेमा पर प्रसारित होगा। जी सिने अवॉर्ड्स 2018 इस बार समय से पहले ही नए साल का जश्न मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed