फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zarin khan says abour salman khan

सलमान न होते तो मैं फिल्मों में न होती: जरीन

Mon, 08 Sep 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
zarin khan says abour salman khan

लुक से कैटरीना कैफ जैसी दिखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान जल्द ही आपको नए प्रोजेक्ट के साथ दिखाई देंगी। जरीन खान शनिवार को सेक्टर-37 में एक कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं। जरीन खान के आने की जानकारी जिसको भी मिली वह सुबह से ही उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गया।

विज्ञापन


जरीन दो बजे यहां पहुंचीं तो लोगों में आटोग्राफ लेने और एक झलक पाने की ललक रही। जरीन की भी नजर जिधर उठी उधर हाथ हिला दिया। जरीन का ड्रेस सेंस भी थोड़ा बदला हुआ था।
विज्ञापन


हमेशा जींस टॉप में दिखाई देने वाली जरीन पंजाबी कल्चर में ढलीं थीं। वह यहां पंजाबी सलवार कुर्ती पहनकर आईं थी। जरीन ने कहा भी कि उनको पंजाबी भाषा और पंजाब का पहनावा बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान लेकर आए फिल्मों में
जरीन खान ने कहा कि उनको एक्ट्रेस बनने का शौक नहीं था, लेकिन सलमान खान से मिलने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया। उनकी पहली फिल्म उनके ही साथ थी।

पंजाबी फिल्म ने दिया अनुभव
बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने सिर्फ गिप्पी ग्रेवाल और दिलजीत का ही नाम सुना है। वह गिप्पी के साथ तो फिल्म कर चुकी हैं और अब दिलजीत के साथ काम करने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्म में काम करना एक अलग अनुभव है। पंजाब का कल्चर मिलनसार है। वह जल्द ही एक दूसरे से घुलमिल जाती हैं। जरीन ने कहा कि वह जल्द ही पंजाबी फिल्म एनाउंस करेंगी।

एक्सपोजर पसंद नहीं
जरीन खान ने कहा कि उनको सादगी वाले किरदार अच्छे लगते हैं। फिल्म इडस्ट्री में बोल्ड सीन ज्यादा होते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि न तो उनको बोल्ड सीन पसंद है और न ही एक्सपोज करना। वह किसी प्रकार की फालतू की प्रसिद्धि नहीं लेना चाहतीं।


बिना मेकअप रहना है पसंद
जरीन ने कहा कि उनको बिना मेकअप रहना पसंद है। मेकअप करना हर लड़की को पंसद होता है। उनको भी यह पसंद है, लेकिन वह अकसर तब मेकअप करती हैं, जब उन्हें किसी शूट को फिल्माने के लिए कैमरे का सामना करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed