{"_id":"5cee02cabdec2207167ee5a9","slug":"zakir-musa-two-kashmiri-students-posted-on-facebook-about-terrorist-zakir-moosa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः आतंकी जाकिर मूसा का फेसबुक पर किया महिमा मंडन, दो कश्मीरी छात्रों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहालीः आतंकी जाकिर मूसा का फेसबुक पर किया महिमा मंडन, दो कश्मीरी छात्रों पर केस दर्ज
Wed, 29 May 2019 09:26 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़/मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 29 May 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
zakir musa
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले भारतीय सेना द्वारा मारे गए आतंकी जाकिर मूसा का सोशल मीडिया पर महिमा मंडन करने का मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने इसका खुलासा किया। वहीं, इस मामले में थाना सदर खरड़ पुलिस ने दो कश्मीरी छात्रों पर केस दर्ज किया है।
एक आरोपी की पहचान इतराज नासीर के रूप में हुई है जो कि इलाके की एक नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन का छात्र बताया जा रहा है। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों पर आईटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।

दो फेसबुक पेज चलाए जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक, उक्त लोगों ने फेसबुक पर दो पेज बनाए हुए थे। जिस पर यह आतंकी मूसा का महिमा मंडन कर रहे थे। एक आरोपी ने तो अपने नाम से पेज बनाया हुआ था। जबकि दूसरे ने रैप स्टार के नाम से बनाया हुआ था।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले मारे गए आतंकी जाकिर मूसा की फोटो फेसबुक पेज पर अपलोड की थी। जिसके नीचे लव यू ब्रदर लिखा हुआ था जबकि एक जगह जाकिर मूसा जिंदाबाद लिखा हुआ था। जैसे ही पंजाब पुलिस की सोशल मीडिया ने यह चीज देखी उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस बारे में बताया।
सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने कई लोगों को यह पेज शेयर किए थे। जिसमें कई उच्च स्तरीय अधिकारी भी थे। वहीं, पता चला है कि आरोपी इतराज नासिर भारत विरोधी नारे लगाकर छात्रों को भारत के खिलाफ उकसा रहा था। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

कौन था आतंकी जाकिर मूसा
आतंकी जाकिर मूसा साउथ कश्मीर का एक आतंकी था। उसने गजावत उल हिंद नाम से एक संगठन बनाया हुआ था जो अलकायदा का ही एक ग्रुप था। गत वर्ष उसके कई साथी जालंधर व मोहाली पकड़े गए थे। जो काफी मात्रा में हथियार आदि लेकर आए थे। उनका लक्ष्य पंजाब में अशांति फैलना था।
पहले इस मामले की जांच पंजाब पुलिस व फिर एनआईए कर रही थी। 2 मई को एनआईए मोहाली की अदालत ने जाकिर मूसा को पीओ घोषित किया था। इस बीच 23 तारीख को मूसा को भारतीय सेना ने एनकाउंट में मार गिराया गया था।
पहले इस मामले की जांच पंजाब पुलिस व फिर एनआईए कर रही थी। 2 मई को एनआईए मोहाली की अदालत ने जाकिर मूसा को पीओ घोषित किया था। इस बीच 23 तारीख को मूसा को भारतीय सेना ने एनकाउंट में मार गिराया गया था।