फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Zaira Wasim molested in flight, babita phogat tweet

जायरा वसीम छेड़छाड़: बबीता फोगाट बोलीं- ऐसे 'दरिंदे' को थप्पड़ जड़ना चाहिए

Sun, 10 Dec 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Dec 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim molested in flight, babita phogat tweet
बबीता फोगाट
आमिर खान की मूवी 'दंगल' में किरदार निभा चुकी जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ मामले की बबीता फोगाट ने कड़ी निंदा की, जानिए क्या कहा उन्होंने। बबीता फोगाट ने ट्विटर पर लाइव होकर जायरा वसीम की हिम्मत को सराहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फ्लाइट में उस 'दरिंदे' ने जिस तरह की हरकत की है, वो बेहद शर्मनाक है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जायरा ने बहुत हिम्मत दिखाकर उस शख्स की हरकत को दुनिया के सामने जाहिर किया है, बहुत अच्छा किया।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए। बबीता फोगाट ने जायरा को संबोधित करते हुए कहा कि तुमने 'दंगल' मूवी में हम फोगाट बहनों का किरदार निभाया है। तुम बहुत बहादुर हो। डरने की जरूरत नहीं है, धाकड़ बनो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आरोपी शख्स को 'दरिंदा' क्यों कहा?

Zaira Wasim molested in flight, babita phogat tweet
पहलवान बबीता फोगाट
बबीता फोगाट ने कहा कि मैं उस शख्स को 'दरिंदा' इसलिए कह रही हूं, क्योंकि एक अच्छा इंसान इस तरह की हरकत नहीं कर सकता। उसे इतनी अकल जरूर होगी कि एक लड़की के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। बबीता फोगाट ने देश भर की लड़कियों के लिए एक संदेश छोड़ा।

उन्होंने कहा कि मजबूत बनो और सतर्क रहो। अगर कोई ऐसी हरकत करे तो थप्पड़ जड़ दो। उसके ​खिलाफ कदम उठाओ। उसे दुनिया के सामने एक्सपोज करो। बता दें कि रविवार सुबह जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ होने की बात सामने आई है।

सोशल मीडिया पर जायरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए सब बता रही हैं। खबरों के मुताबिक, जायरा के साथ यह बदतमीजी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई, जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed