{"_id":"67b4eee925a4bbf6bb056167","slug":"youths-fired-shots-at-the-willow-cafe-and-fled-chandigarh-news-c-16-pkl1043-637313-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दी विलो कैफे में गोली चलाकर भागे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दी विलो कैफे में गोली चलाकर भागे युवक
विज्ञापन
चंडीगढ़। यहां सेक्टर-10 स्थित दी विलो कैफे में सुरक्षाकर्मी के साथ खाने-पीने आए छह युवकों में से एक ने गोली चला दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। कैफे में काम करने वाले हेड शेफ ने पटाखे की आवाज सुनी थी। इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए, जिसमें एक युवक टेरेस पर पिस्टल निकालकर गोली चलाता हुआ नजर आया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हेड शेफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आरोपियों के साथ खाकी वर्दी में एक सुरक्षाकर्मी भी आया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है कि आखिर वे कैफे से किस रूट से निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 6 युवकों में एक पंजाब पुलिस के अधिकारी का बेटा था।
जीरकपुर की बादल कॉलोनी निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 2004 से सेक्टर-10 स्थित एससीओ नंबर 1 विलो कैफे में काम कर रहा है। वह कैफे में हेड शेफ है। रविवार को वह ड्यूटी पर तैनात था। शाम करीब 5:00 बजे कैफे में चार युवक खाने-पीने के लिए आए। चारों युवक कैफे में टेरेस पर जाकर टेबल बैठ गए। उन्होंने खाने-पीने के लिए ऑर्डर दिया। यह टेरेस कैफे के ग्राउंड फ्लोर पर ही है।
कुछ देर बाद दो युवक एक सुरक्षाकर्मी के साथ आए और उनके चारों के साथ टेबल पर आकर बैठ गए। सभी टेबल पर बैठ गए और सुरक्षाकर्मी गेट के बाहर खड़ा रहा। बलबीर ने उनके ऑर्डर के अनुसार खाने-पीने का सामान सर्व कर दिया। करीब 5:35 बजे टेरेस की तरफ से एक पटाखा चलने की आवाज सुनाई दी। बलबीर रसोई से टेरेस की तरफ भागा। टेरेस पर जाकर देखा तो सुरक्षाकर्मी टेबल के पास खड़ा था और छह युवक टेबल पर बैठे थे। सुरक्षाकर्मी ने फ्लोर से कुछ चीज उठाई थी। पुलिस जांच कर रही है कि उसने फ्लोर से गोली का खोल उठाया था या फिर कोई और वस्तु।