फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth will fly their dreams with drones, 29 thousand

Chandigarh News: ड्रोन से सपनों की उड़ान भरेंगे युवा, पांच साल में 29 हजार को नौकरी देना लक्ष्य

Fri, 12 Jul 2024 09:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Youth will fly their dreams with drones, 29 thousand
ड्रोन से सपनों की उड़ान भरेंगे युवा, पांच साल में 29 हजार को नौकरी देना लक्ष्य
विज्ञापन



-सी-पाइट और आईआईटी रोपड़ के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
-पंजाब सरकार द्वारा पहले फेज में 150 युवाओं को ड्रोन पायलट का दिया जाएगा प्रशिक्षण
-एरिया मैपिंग, सिनेमेटोग्राफी, मैपिंग, फोटोग्राफी और कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर
----
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हर क्षेत्र में बढ़ रहे ड्रोन के उपयोग को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उसने शुकवार को आईआईटी रोपड़ के साथ एक एमओयू हस्ताक्षर किया है। इसे अनुसार पंजाब के युवाओं को ड्रोन पायलट के तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें प्रशिक्षित कर सरकार विभिन्न विभागों में तैनात करेगी। ड्रोन के जरिये सरहदों की निगरानी, एरियल सिनेमेटोग्राफी, लैंड मैपिंग, फोटोग्राफी आदि जरूरी कामों को निपटाया जाएगा। आईआईटी रोपड़ और सी-पाइट मिलकर 150 युवाओं को बतौर ड्रोन पायलट ट्रेनिंग देंगे। इस तरह युवाओं के बेहतर भविष्य के सपनों को पंख लगाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। सरकार को उम्मीद है कि अगले पांच साल में इस योजना के तहत 29 हजार युवाओं को तैयार कर उन्हें ड्रोन पायलट के तौर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

पंजाब के रोजगार , कौशल विकास एंव प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की मौजूदगी में शुक्रवार को सी-पाइट के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल रामबीर मान और आईआईटी रोपड़ के डायरेक्टर प्रो. राजीव आहूजा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान रोजगार उत्पति विभाग के डायरेक्टर अमृत सिंह भी उपस्थित थे। इस समझौते से विकसित हो रहे ड्रोन ईकोसिस्टम में स्थानीय ड्रोन पायलटों की बढ़ रही मांग की पूर्ति करने के साथ-साथ कृषि, मैपिंग, आपदा प्रबंधन, वन जीव रक्षा और स्वास्थ्य संभाल जैसे अलग- अलग क्षेत्रों के लिए ड्रोन- आधारित प्रशिक्षण, खोज, विकास और निर्माण को मजबूत किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत सी-पाइट और आईआईटी रोपड़ की ओर से जिन 150 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, उन्हें डीजीसीए की ओर से सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जो विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन


सी-पाइट में बनेगा ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
कैबिनेट मंत्री अमर अरोड़ा ने बताया कि आईआईटी रोपड़ के सहयोग से सी-पाइट के कैंप में एक ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर में ड्रोन ऑपरेटरों के प्रशिक्षण के अलावा उसकी असेंबलिंग, उन्हें ठीक करना आदि भी सिखाया जाएगा। रोजगार उत्पति विभाग के डायरेक्टर अमृत सिंह ने कहा कि सफलतापूर्वक प्रशिक्षण मुकम्मल करने वाले युवाओं को उचित रोजगार ढूंढ़ने में भी सहयोग दिया जाएगा। यह कदम राज्य के युवाओं के कौशल विकास में अहम योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed