{"_id":"68780379d1d7b06ece0ec2c1","slug":"youth-who-committed-cyber-fraud-got-bail-chandigarh-news-c-16-pkl1043-765375-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: साइबर फ्रॉड करने वाले युवक को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: साइबर फ्रॉड करने वाले युवक को मिली जमानत
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत चंडीगढ़ ने एक साइबर फ्रॉड के मामले में आरोपी की जमानत याचिका को स्वीकार किया है। आरोपी पिछले एक महीने से जेल में बंद था। आरोपी अजय कुमार मूलरूप से मुंबई का रहने वाला है।
मोहाली निवासी गुरदयाल सिंह ने साइबर सेल चंडीगढ़ को शिकायत दी थी। उसके मुताबिक उत्तराखंड निवासी रमेश कुमार ने उसे बताया कि उसके पास कुछ गाड़ियां बिक्री के लिए हैं जिनकी उसने फोटो भी भेजी। इस पर गुरदयाल गाड़ियां खरीदने के लिए तैयार हो गया। गुरदयाल ने रमेश कुमार के बताए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। रमेश कुमार ने जो बैंक अकाउंट नंबर पैसे ट्रांसफर करने के लिए दिए थे वे रोनित और कुनाल नाम के व्यक्तियों के थे जो कि मुंबई के रहने वाले थे। रोनित के खाते में 55 हजार व कुनाल के खाते में 5 हजार रुपये जमा हुए।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि अजय ने कुनाल का खाता खोला है। अजय के वकील स्वराज अरोड़ा ने अदालत को बताया कि अजय के खाते में किसी भी प्रकार का कोई लेन-देन नहीं हुआ है और न ही उसने किसी का खाता खोला है। वह रमेश नाम के किसी युवक को भी नहीं जानता है। जिरह के बाद अदालत ने अजय को जमानत दे दी।