फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth wanted in six criminal cases arrested with spring knife, sent to jail

Chandigarh News: छह आपराधिक मामलों में वांछित युवक कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 13 Jan 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth wanted in six criminal cases arrested with spring knife, sent to jail
चंडीगढ़। छह अलग-अलग आपराधिक मामलों में नामजद एक युवक को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने कमानीदार चाकू लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान विनोद उर्फ सेटिंग पुत्र पप्पू निवासी फेज-2 रामदरबार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, बीती 11 जनवरी को पुलिस टीम रामदरबार के पास गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरकारी शौचालय, तू-ही-तू मंदिर की पार्किंग के पास चाकू (कमानीदार) के साथ घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को दबोच लिया जिसने अपना नाम विनोद उर्फ सेटिंग बताया। उसके पास से तलाशी लेने पर एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed