फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth of 17 years will not be able to be recruited in Haryana, 18 years of age is mandatory for the job

Haryana: 17 साल के युवक नहीं हो सकेंगे भर्ती, नौकरी के लिए 18 साल आयु अनिवार्य

Thu, 09 Feb 2023 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 11:46 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आदेश जारी किए हैं। साथ ही सभी विभागों, बोर्ड और निगमों को निर्देश दिए हैं कि वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ग्रुप सी औ डी के पदों की मांग नए सिरे से भेजें।

विज्ञापन
Youth of 17 years will not be able to be recruited in Haryana, 18 years of age is mandatory for the job
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि सीईटी के तहत ग्रुप सी और डी की भर्तियों में 17 साल के युवक भर्ती नहीं हो सकेंगे। इसके लिए 18 साल की आयु अनिवार्य है। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


साथ ही सभी विभागों, बोर्ड और निगमों को निर्देश दिए हैं कि वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ग्रुप सी औ डी के पदों की मांग नए सिरे से भेजें। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 25 मार्च, 2022 को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों, बोर्डों व निगमों आदि को सेवा नियमों, उपनियमों, अधिनियमों में संशोधन करने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन


इसके तहत सरकारी सेवा में प्रवेश के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 42 वर्ष होगी। अब सरकार के संज्ञान में आया है कि कई विभागों, बोर्डों व निगमों आदि ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ग्रुप सी एवं डी पदों की मांग भेजी है, जिसमें सरकारी सेवा में प्रवेश के लिए आयु 17 वर्ष है। इसलिए सभी को निर्देश दिए हैं कि आयु सीमा 18 साल के अनुसार ही दोबारा से एचएसएससी को मांग भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed