फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth not afraid when starting a startup : Pramod Bhasin

युवा स्टार्टअप शुरू करते समय न डरें : प्रमोद भसीन

Thu, 18 Mar 2021 08:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Youth not afraid when starting a startup : Pramod Bhasin
चंडीगढ़। द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टाई) के चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से टाइकॉन का शुभारंभ ऑनलाइन हुआ। इस दौरान स्टार्टअप शुरू कर देश-दुनिया में छा जाने वाले लोगों ने युवाओं को नई जानकारियां दीं। क्लिक्स कैपिटल के अध्यक्ष प्रमोद भसीन ने युवाओं से कहा कि वे स्टार्टअप शुरू करते समय डरें नहीं। अपने विचार को किस तरह पंख लगाने हैं, इस पर ध्यान दें।
विज्ञापन

उन्होंने युवा व्यावसायिक पेशेवरों को स्टार्टअप शुरू करने से लेकर फंड जुटाने तक के टिप्स दिए। टाई के अध्यक्ष ह्दयेश मदान ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। रजत अग्रवाल, सीईओ इन्वेस्ट पंजाब ने युवा उद्यमी और छात्रों के जीवन में फर्क करने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने स्टार्टअप्स स्थापना से लेकर वित्तीय संकट दूर करने तक का रास्ता दिखाया। पंजाब के कारोबारी माहौल के पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में बताया। बृजराज वाघानी, सीटीओ, ओला ने स्टार्टअप की चुनौतियों के बारे में बताया। वक्ता विधु गोयल, दीपांशु गोयल, गुरमीत सिंह चावला, निदेशक मास्टर ट्रस्ट ग्रुप, अर्चना वोहरा, निदेशक, लघु और मध्यम व्यापार, फेसबुक इंडिया, मोहित चौहान पार्श्व गायक ने उद्यमियों को प्रेरित किया। उद्यमी वातावरण के बारे में भी बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed