{"_id":"db2ed1795cc84c2acd8d3ec9a9cfe332","slug":"youth-mudered-and-body-depsosed-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sun, 12 Oct 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
कैथल। पुरानी रंजिश के चलते जनेतपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने रंजिश के तहत उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, गांव जनेतपुर निवासी कुलबीर सिंह का शव गांव चक्कूलदाना में सड़क किनारे मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई जोगिंद्र राम ने आरोप लगाया कि कुलबीर की गांव के ही लखविंद्र ने हत्या कर दी। उसके सिर पर वार किया गया था।
जांच अधिकारी ईएएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय कुलबीर शराब के ठेके लेता था। कुछ समय पहले लखविंद्र ने उसका ठेका बंद करवा दिया। जिस कारण दोनों में खटास पैदा हुई। परिजनों को शक है कि शुक्रवार को लखविंद्र ने ही कुलबीर की हत्या करके शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस नेे आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है।