{"_id":"64bcc0e68451bd4db605cdf4","slug":"youth-killed-after-kidnapping-in-hisar-of-haryana-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar Crime News: पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद युवक की हत्या, डोभी गांव के पास माइनर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar Crime News: पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद युवक की हत्या, डोभी गांव के पास माइनर में मिला शव
Sun, 23 Jul 2023 11:29 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:29 AM IST
सार
घायल ने बताया कि सुनील की गांव के कुछ युवकों के साथ रंजिश चल रही है। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुनील का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दो दिन बाद सुनील का शव मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंजिश के चलते धीरणवास गांव के पास शुक्रवार रात को करीब 10 युवकों ने गांव के युवक सुनील का अपहरण कर लिया था। हमलावरों ने अपहरण करने के बाद सुनील की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को डोबी गांव के पास से गुजरने वाली माइनर में फेंक दिया। रविवार सुबह सुनील का शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई। पता चलने पर मृतक के परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन धीरणवास गांव निवासी बादल ने बताया था कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वे दोस्त सुनील के साथ गांव के नजदीक जोहड़ के पास थे। इसी दौरान गांव के 10-12 युवक ऑटो में सवार होकर आए। उन्होंने बताया कि युवकों ने आते ही हमारे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर गाली गलौज की और तेजधार हथियार से हमला किया। बादल ने परिजनों को बताया कि हमला करने वाले सुनील को ऑटो में बैठा कर अपने साथ ले गए। घायल हालत में बादल को नागरिक अस्पताल लाया गया। घायल ने बताया कि सुनील की गांव के कुछ युवकों के साथ रंजिश चल रही है। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुनील का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दो दिन बाद सुनील का शव मिला है।
विज्ञापन