फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth injured in firing in Rajpura

Chandigarh News: राजपुरा में गोली लगने से युवक जख्मी

Fri, 14 Nov 2025 10:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in firing in Rajpura
राजपुरा। थाना सिटी राजपुरा इलाके में शुक्रवार रात को गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। घटना रात 9:00 बजे के आसपास राजपुरा से सरहिंद जाने वाली रोड पर स्थित भरावां दे ढाबे पर हुई है। जख्मी व्यक्ति को राजपुरा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह ने कहा कि फायरिंग की घटना हुई है जिसमें एक युवक जख्मी है। इस युवक की पहचान के लिए पुलिस कार्रवाई की जा रही है जिसके बाद अगला एक्शन लिया जाएगा। ढाबे के बाहर कुछ युवकों के बीच आपस में बहस हो गई थी। बहस के बाद फायरिंग की गई जिसमें एक युवक के जांघ में गोली लगी। युवक के जख्मी होते ही अन्य सभी लोग मौके से फरार हो गए थे। राहगीरों की मदद से इस जख्मी युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गोली लगने वाले युवक का नाम पारस सिंह (17) है जो नालास रोड राजपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed