{"_id":"68e15de9a5ff7b31d606d441","slug":"youth-got-a-great-platform-with-eminent-speakers-chandigarh-news-c-16-pkl1049-836347-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दिग्गज वक्ताओं के साथ युवाओं को मिला शानदार मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दिग्गज वक्ताओं के साथ युवाओं को मिला शानदार मंच
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में शनिवार को युवाओं को प्रेरित करने के लिए खास इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। टेडएक्स दीक्षांत स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के आठ प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने अनुभव, जीवन की कहानियां और दृष्टिकोण साझा की।
वाइल्ड लाइफ कंज़र्वेशनिस्ट पूनम धन्वते ने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को पर्यावरण राजदूत बनकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। आईपीएस अधिकारी और लेखक डॉ. वीरेंद्र मिश्रा ने युवाओं को डिजिटल दुनिया के बहकावे में न आने और सार्थक स्वयंसेवा में संलग्न होने की सलाह दी। पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन झा आज़ाद ने बड़े सपनों को हकीकत में बदलने और संवेदनशील जीवन जीने पर बल दिया। एक कंपनी के सीईओ अंबुज कुमार ने समाज के हाशिए पर रहने वालों की मदद के लिए युवाओं को प्रेरित किया, जबकि तरंग त्रिपाठी ने शिक्षा में एआई के संभावनाओं और खतरों पर प्रकाश डाला। एक अन्य कंपनी के सीईओ राहुल कुलश्रेष्ठ ने अनिश्चितताओं को स्वीकार करने और सर्वश्रेष्ठ देने का संदेश दिया। स्कूल के चेयरमेन मितुल दीक्षित ने सभी का धन्यवाद किया।