{"_id":"64d93ce2bbed3cbd970eb394","slug":"youth-going-on-motorcycle-without-number-controlled-with-heroin-and-gun-chandigarh-news-c-16-pkl1043-213730-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहा युवक हेरोइन और गन के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहा युवक हेरोइन और गन के साथ काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। आईटी पार्क थाना पुलिस ने एक युवक को 5.50 ग्राम हेरोइन और गन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के एनआईसी निवासी 27 वर्षीय हैप्पी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 समेत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी से नौ एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार किशनगढ़ चौक से रेलवे फाटक को जाने वाली सड़क पर गश्त करते पुलिस ने एक युवक को बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर जाते हुए रोका। जब उसकी चेकिंग की गई तो उससे 5.50 ग्राम हेरोइन और बरामद हुई, जिसका वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी हैप्पी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने 9 एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इनमें से दो मोबाइल फोन आईटी पार्क थाना पुलिस में इसी वर्ष दर्ज एफआईआर में केस प्रॉपर्टी बनाए गए हैं। इस मामले में आरोपी ने शिकायतकर्ता के 16 हजार रुपये भी चुराए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन का सेवन करने का आदी है और नशा भी सप्लाई करता था। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वह अपराध किया करता था। वहीं उससे जो गन मिली है वह उसने अपने किसी नशेड़ी जानकार से मात्र सात हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस जानकारी में पता चला है कि आरोपी पर पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार में उसे सजा सुनाई जा चुकी है।
्र
विज्ञापन
्र