फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth from Punjab dies in Canada

Punjab News: कनाडा में पंजाब के युवक की मौत, छीन गया मां का इकलौता सहारा, पिता की पहले जा चुकी जान

Tue, 10 Oct 2023 05:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

कर्णवीर सिंह के पिता जसवंत सिंह का निधन 2010 में एक सड़क हादसे में हो गया था। वह विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे। कर्णवीर सिंह बाजवा और उनकी बहनों का पालन पोषण मां ने किया। अब बेटे की मौत से मां का आखिरी सहारा भी छीन गया।

विज्ञापन
Youth from Punjab dies in Canada
मृतक कर्णवीर सिंह बाजवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले के एक नौजवान की कनाडा में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक युवक कर्णवीर सिंह बाजवा गांव घोघरा का रहने वाला था। मौत की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है। युवक के चाचा सतपाल सिंह बाजवा ने बताया कि कर्णवीर सिंह बाजवा इकलौता बेटा था। चार साल पहले पढ़ाई करने कनाडा भेजा था।  

विज्ञापन


मेरे ओर छोटे भाई के बेटे भी कनाडा में ही थे। चार वर्ष बाद सभी भाई कनाडा के शहर ट्रांटों में इकट्ठा हुए थे। सुबह जब कर्णवीर को उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह कर्णवीर की मौत की खबर बेटे ने फोन कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत लाया जाएगा।

विज्ञापन

2010 में हुई थी पिता की मौत

कर्णवीर सिंह के पिता जसवंत सिंह का निधन 2010 में एक सड़क हादसे में हो गया था। वह विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे। कर्णवीर सिंह बाजवा और उनकी बहनों का पालन पोषण मां ने किया। अब बेटे की मौत से मां का आखिरी सहारा भी छीन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed