{"_id":"6525368dc1a84126d7072565","slug":"youth-from-punjab-dies-in-canada-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: कनाडा में पंजाब के युवक की मौत, छीन गया मां का इकलौता सहारा, पिता की पहले जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: कनाडा में पंजाब के युवक की मौत, छीन गया मां का इकलौता सहारा, पिता की पहले जा चुकी जान
Tue, 10 Oct 2023 05:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Oct 2023 05:11 PM IST
सार
कर्णवीर सिंह के पिता जसवंत सिंह का निधन 2010 में एक सड़क हादसे में हो गया था। वह विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे। कर्णवीर सिंह बाजवा और उनकी बहनों का पालन पोषण मां ने किया। अब बेटे की मौत से मां का आखिरी सहारा भी छीन गया।
विज्ञापन
मृतक कर्णवीर सिंह बाजवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर जिले के एक नौजवान की कनाडा में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक युवक कर्णवीर सिंह बाजवा गांव घोघरा का रहने वाला था। मौत की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है। युवक के चाचा सतपाल सिंह बाजवा ने बताया कि कर्णवीर सिंह बाजवा इकलौता बेटा था। चार साल पहले पढ़ाई करने कनाडा भेजा था।
विज्ञापन
मेरे ओर छोटे भाई के बेटे भी कनाडा में ही थे। चार वर्ष बाद सभी भाई कनाडा के शहर ट्रांटों में इकट्ठा हुए थे। सुबह जब कर्णवीर को उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह कर्णवीर की मौत की खबर बेटे ने फोन कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
2010 में हुई थी पिता की मौत
कर्णवीर सिंह के पिता जसवंत सिंह का निधन 2010 में एक सड़क हादसे में हो गया था। वह विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे। कर्णवीर सिंह बाजवा और उनकी बहनों का पालन पोषण मां ने किया। अब बेटे की मौत से मां का आखिरी सहारा भी छीन गया।
विज्ञापन